कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता आयोजित

Updated at : 27 Mar 2015 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता आयोजित

पुपरी : राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय उर्दू कन्या व मध्य विद्यालय उर्दू हलीम टोला, बेलमोहन में कुष्ठ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें दोनों विद्यालयों में 25-25 छात्रों ने भाग लिया. मवि बछारपुर में आयोजित प्रतियोगिता में वर्ग आठ के आफरीन खातून प्रथम, यासमीन प्रवीण द्वितीय […]

विज्ञापन

पुपरी : राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय उर्दू कन्या व मध्य विद्यालय उर्दू हलीम टोला, बेलमोहन में कुष्ठ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें दोनों विद्यालयों में 25-25 छात्रों ने भाग लिया.

मवि बछारपुर में आयोजित प्रतियोगिता में वर्ग आठ के आफरीन खातून प्रथम, यासमीन प्रवीण द्वितीय व पकीजा खातून तृतीय एवं बेलमोहन में वर्ग आठ के मो शाहिद प्रथम, मो मोजमील द्वितीय व नासरीन खातून तृतीय स्थान पर रही. प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को सहायक सरोज कुमार शर्मा द्वारा क्रमश: 200, 150 व 100 रुपये देकर प्रोत्साहित किया गया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश गुप्ता, मो हबीबुर्रहमान, सत्य प्रकाश व मो साजिद अंसारी अहमद मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन