15 नक्सलियों ने संकल्प के साथ किया आत्मसमर्पण
Updated at : 01 Nov 2017 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

शिवहर : नक्सलमुक्त, अपराधमुक्त, शराबमुक्त, बाल विवाह मुक्त व दहेज मुक्त शिवहर जिला हमारा संकल्प हमारा अभियान कार्यक्रम के दौरान जिले के 16 नक्सलियों ने मौजूद पुलिस पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के समझ समाज के मुख्यधारा में शामिल होने के संकल्प के साथ समर्पण किया. सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह, पुलिस महानिरीक्षक मुजप्फरपुर प्रक्षेत्र सुनिल कुमार, […]
विज्ञापन
शिवहर : नक्सलमुक्त, अपराधमुक्त, शराबमुक्त, बाल विवाह मुक्त व दहेज मुक्त शिवहर जिला हमारा संकल्प हमारा अभियान कार्यक्रम के दौरान जिले के 16 नक्सलियों ने मौजूद पुलिस पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के समझ समाज के मुख्यधारा में शामिल होने के संकल्प के साथ समर्पण किया.
सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह, पुलिस महानिरीक्षक मुजप्फरपुर प्रक्षेत्र सुनिल कुमार, पुलिस महानिरीक्षण 27 वीं एसएसबी मुजप्फरपुर चंचल कुमार, सांसद रमा देवी, विधायक मो. शरफुद्दीन, डीएम राजकुमार,एसपी प्रकाश नाथ मिश्र समेत अन्य पदाधिकारियों के समझ नक्सलियों ने मुख्यधारा में शामिल होने का संकल्प के साथ समर्पण किया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने नक्सलियों को शॉल भेंट कर उनकी इस कार्य की सराहना की. मुख्यधारा में शामिल होने का संकल्प के साथ आत्मसमर्पण किया.
श्यामपुर भटहां चमईिनया टोला निवासी बैद्यनाथ पासवान, लालगढ़ योगिया निवासी पूर्व मुखिया मकसूदपुर कररिया जियालाल राम, लक्ष्मीनिया निवासी रामचंद्र सहनी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया.
पहाड़पुर निवासी शिवजी पटेल, उमाशंकर सहनी, अशोक सहनी, शरीफनगर निवासी गणेशी राय, ललन राय,नरवारा निवासी रामप्रवेश राय,डोरा निवासी धनंजय सहनी, गढ़वा टोला के रूपलाल राय ने भी पुलिस के समाज के मुख्यधारा में शामिल होने के संकल्प के साथ आत्मसमर्पण किया.
धनकौल निवासी अनिल बैठा, गढ़वा निवासी एजाजुल रहमान, तरियानी छपरा निवासी इंद्रदेव सहनी, पुरनहिया थाना के संजय पटेल ने आत्मसमपर्ण किया. बताते चले कि पिछले वर्ष जलक्रीड़ा प्रतियोगिता व अन्य अवसरों पर करीब 41 से अधिक नक्सली पूर्व में समाज के मुख्यधारा में शामिल होने के संकल्प के साथ आत्मसमर्पण कर चुके हैं.
बोले सहकारिता मंत्री: सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने कहा कि पुलिस का यह पहल सराहनीय है. इससे समाज के साथ समन्वय स्थापित होगा. प्रत्येक वर्ष इस तरह के कार्यक्रम आयोजित हो इस दिशा में प्रशासन व पुलिस को कार्य करना चाहिए. कहा नक्सलियों का समाज के मुख्यधारा में शामिल होने का संकल्प के साथ आत्मसमर्पण देश को एक संदेश देगा. शिवहर पुलिस का इस दिशा में कार्य सराहनीय है.
कहते हैं पुलिस महानिरीक्षक: पुलिस महानिरीक्षक तिरहुत प्रक्षेत्र सुनील कुमार एवं पुलिस महानिरीक्षक एसएसबी चंचल शेखर ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास के दिशा में सकारात्मक प्रयास किया जायेगा. कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस के विशिष्ट अवसर पर शिवहर पुलिस का यह कार्यक्रम सराहनीय है. इससे नक्सलमुक्त, अपराधमुक्त,शराब मुक्त,बाल विवाह मुक्त व दहेज मुक्त समाज बनाने के दिशा में पहल को बल मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




