सातवें दिन शक्ति के भक्ति में लीन रहे लोग
Updated at : 28 Sep 2017 5:03 AM (IST)
विज्ञापन

शिवहर : जिले के विभिन्न पूजन स्थलों पर नवरात्र के सातवें दिन शक्ति के भक्ति में लीन में लोग लीन रहे. जिले में 98 स्थानों पर भगवती दुर्गा की पूजा की जा रही. पूजा के दौरान बुधवार को पूरा वातावरण मां दुर्गा के जयघोष से गूंजित होता रहा. बहुआरा दुर्गा मंदिर में करीब 501 से […]
विज्ञापन
शिवहर : जिले के विभिन्न पूजन स्थलों पर नवरात्र के सातवें दिन शक्ति के भक्ति में लीन में लोग लीन रहे. जिले में 98 स्थानों पर भगवती दुर्गा की पूजा की जा रही. पूजा के दौरान बुधवार को पूरा वातावरण मां दुर्गा के जयघोष से गूंजित होता रहा. बहुआरा दुर्गा मंदिर में करीब 501 से अधिक कुवांरी कन्याओं को भोजन कराया गया. इस दौरान विपिन सिंह, आचार्य संजय सिंह व पंडितों द्वारा सहयोग किया गया.
उधर तरियानी प्रतिनिधि के अनुसारप्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लगभग 40 स्थानों पर माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर हर्षोउलास से पूजा की जा रही है. माता का पट खूलते ही भक्तिपूर्ण वातावरण में माता के दर्शन के लिऐ भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुमहुती बाजार, नरवारा, राजाडीह, तरियानी चौक,मुंशी चौक, मुशहरी बाजार, सुल्तानपुर बाजार, विश्म्भरपुर, तिवारी मार्केट विसंभरपुर, मठ पंचरा, अठकोनी, तरियानी छपडा, कुंडल सरीफनगर समेत दर्जनों स्थानों पर लोगों ने भक्ति भाव से पूजा अर्चना की. वही दुर्गा पूजा मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धुम रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




