पांच अभियंताओं पर गिरी गाज
Updated at : 17 Sep 2017 6:40 AM (IST)
विज्ञापन

समीक्षा. डीएम ने बैठक में दिया वेतन काटने का निर्देश शिवहर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राजकुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सात निश्चय को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. जिसमें डीएम ने बैठक में अनुपस्थित पीएचइडी के दो, सर्व शिक्षा अभियान के एक अभियंता व स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के दो […]
विज्ञापन
समीक्षा. डीएम ने बैठक में दिया वेतन काटने का निर्देश
शिवहर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राजकुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सात निश्चय को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. जिसमें डीएम ने बैठक में अनुपस्थित पीएचइडी के दो, सर्व शिक्षा अभियान के एक अभियंता व स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के दो अभियंता का वेतन काटने का निर्देश दिया है.
बैठक में ग्रामीण पेयजल योजना के समीक्षा के क्रम में बेसलाइन सर्वे करने, वार्ड में वाटर टैंक बनाने के लिए स्थल चिह्नित करने का निर्देश दिया है. वही सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि निजी जमीन पर वाटर टैंक बनाने की स्थिति में जमीन मालिक से शपथ पत्र अवश्य प्राप्त कर लें.
निर्देश दिया गया कि सहायक व कनीय अभियंता आवंटित क्षेत्र का प्राक्कलन तैयार कर तकनीकी स्वीकृति करने के उपरांत पंचायत को सुपूर्द कर दें. ताकि प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त किया जा सके. बैठक में अभिलेख संधारण के बारे में भी जानकारी दी गयी.
बैठक में शौचालय के संबंध में निर्देश दिया गया कि पूर्व में जिनका शौचालय निर्माण हो गया है. बेसलाइन सर्वे से उनका नाम हटाकर वास्तविक लाभुक का ओडीपी तैयार करें. ताकि उसके अधार पर वार्ड को ओडीएफ घोषित करने की अग्रतर प्रक्रिया हो सके. वही वास्तविक लाभुक का आधार नंबर प्राप्त करने व जीओ टैगिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी गिरीजेश कुमार समेत कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




