ePaper

सोनबरसा का आसपास के इलाकों से संपर्क भंग

Updated at : 13 Aug 2017 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
सोनबरसा का आसपास के इलाकों से संपर्क भंग

सोनबरसा : नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में जारी बारिश के बाद अधवारा समूह की झीम, गोगा, सिंघयाह, वाके व लखनदेई नदी में उफान के बाद सोनबरसा के इलाके में बाढ़ आ गया है. बाढ़ का पानी मुजौलिया, पुरंदाहा रजवाड़ा, दोस्तिया, लालबंदी, कन्हौली व खोपराहा समेत कई गांवों में घुस गया है. पानी के तेज […]

विज्ञापन

सोनबरसा : नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में जारी बारिश के बाद अधवारा समूह की झीम, गोगा, सिंघयाह, वाके व लखनदेई नदी में उफान के बाद सोनबरसा के इलाके में बाढ़ आ गया है. बाढ़ का पानी मुजौलिया, पुरंदाहा रजवाड़ा, दोस्तिया, लालबंदी, कन्हौली व खोपराहा समेत कई गांवों में घुस गया है. पानी के तेज बहाव के चलते प्रखंड मुख्यालय का सड़क संपर्क टूट गया है. सोनबरसा -मुजौलिया पथ में झीम नदी के पानी का बहाव जारी है. वहीं पुरंदाहा-रजबाड़ा पश्चिमी पंचायत के लालबंदी ब्रह्म स्थान के समीप सड़क पर तीन फीट पानी पानी का बहाव जारी है. बसतपुर -हरिहरपुर पथ में भी दो फीट पानी बह रहा है.

सोनबरसा -मेजरंगज पथ में कन्हौली पेट्रोल पंप से खोपराहा गांव तक लगभग एक किलोमीटर तक दो से तीन फीट पानी बहने से आवागमन बाधित है. बाढ़ के चलते पुरंदाहा रजबाड़ा पश्चिमी पंचायत के चिलरा, बसतपुर, हरिहरपुर, जहदी, लालबंदी, व सोनबरसा पंचायत के पटेल नगर मोहल्ले में तीन दर्जनों से अधिक लोगों का घर गिर गया है. इलाके के सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है. बीडीओ सह सीओ कामिनी देवी ने बताया है कि अधवारा समूह की नदियों में उफान के चलते इलाके में बाढ़ आ गया है. क्षति का आकलन किया जा रहा है.तकिया गांव में एक दर्जन से अिधक घर नदी में विलीन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन