भटकी महिला को अल्पावास में मिली शरण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Aug 2017 6:41 AM

विज्ञापन

शिवहर : एक भटकी महिला को जिले के अल्पावास गृह में शरण दिया गया है. सवेरा स्वयंसेवी संगठन के सचिव मोहन कुमार ने बताया कि इसके साथ एक छोटा बच्चा भी है. महिला अपना नाम कभी रानी तो कभी राधा बता रही है. वही घर लालू छपड़ा बता रही है. कहा कि इस संबंध में […]

विज्ञापन

शिवहर : एक भटकी महिला को जिले के अल्पावास गृह में शरण दिया गया है. सवेरा स्वयंसेवी संगठन के सचिव मोहन कुमार ने बताया कि इसके साथ एक छोटा बच्चा भी है.

महिला अपना नाम कभी रानी तो कभी राधा बता रही है. वही घर लालू छपड़ा बता रही है. कहा कि इस संबंध में संबंधित रिश्तेदार अल्पावास गृह से संपर्क कर सकते हैं. बताया कि महिला काफी सहमी हुई है. तनाव ग्रस्त रहने के कारण कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं. उसका काउंसेलिंग किया जा रहा है. जिससे सुधार हो रहा है. इधर अल्पावास गृह के कर्मियों द्वारा बताये गये पते का छानबीन व सत्यापन किया जा रहा है. ताकि उसके परिजन से उसकी मुलाकात कराया जा सके. कहा प्रथमदृष्टया लगता है कि महिला के साथ कोई अप्रिय घटना घटित हुई हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन