ध्वनि प्रदूषण से परेशान हैं नगरवासी, लगायी गुहार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2017 4:45 AM
पुपरी : शहर से गांव तक बढ़ रहें ध्वनि प्रदूषण को लेकर लोग परेशान हैं, पर कुछ वाहन चालक इस परेशानी को समझने के लिए तैयार नहीं है. खास कर कुछ विशेष प्रकार की बीमारी से ग्रसित लोग अधिक परेशान हैं. प्रतिदिन बेवजह अधिक साउंड में बजने वाले हॉर्न, लाउडस्पीकर व डीजे से निकलने वाला […]
पुपरी : शहर से गांव तक बढ़ रहें ध्वनि प्रदूषण को लेकर लोग परेशान हैं, पर कुछ वाहन चालक इस परेशानी को समझने के लिए तैयार नहीं है. खास कर कुछ विशेष प्रकार की बीमारी से ग्रसित लोग अधिक परेशान हैं. प्रतिदिन बेवजह अधिक साउंड में बजने वाले हॉर्न, लाउडस्पीकर व डीजे से निकलने वाला अनियंत्रित साउंड बीमार लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है.
सरकारी नियम-कानून की धज्जियां उड़ाते हुए छोटी- बड़ी वाहनों में लगे जलवा-प्रेसर हार्न के शोर से लोगों परेशान है, पर चालक व मालिक समझने के लिए तैयार नहीं हैं. इसकी रोकथाम को लेकर बनाये गये नियम व कानूनी सिर्फ महानगरों तक ही सिमटा कर रह गया है. मालूम हो कि आधुनिकता के इस दौर में नित्य नये इलेक्ट्रॉनिक उपक्रम बाजार में आ रहे हैं. इस पर नियंत्रण को लेकर नगरवासी नंदकिशोर प्रसाद, सुमित कुमार, राकेश कुमार, दिनेश कसेरा व पंकज ठाकुर समेत अन्य ने स्थानीय प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










