बिजली विभाग के कर्मियों के साथ किया दुर्व्यवहार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jun 2017 5:18 AM
पुपरी : विद्युत कनीय अभियंता, चोरौत संतोष कुमार के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें चोरौत निवासी उदय कुमार सिंह, अशोक पाठक, नरेश मंडल व अमित मंडल, यदुपट्टी निवासी विजय मिश्र व सुमंत पासवान समेत 10-15 अज्ञात को आरोपित किया है. कहा है कि सात जून को उक्त आरोपितों ने […]
पुपरी : विद्युत कनीय अभियंता, चोरौत संतोष कुमार के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें चोरौत निवासी उदय कुमार सिंह, अशोक पाठक, नरेश मंडल व अमित मंडल, यदुपट्टी निवासी विजय मिश्र व सुमंत पासवान समेत 10-15 अज्ञात को आरोपित किया है. कहा है कि सात जून को उक्त आरोपितों ने पावर सब स्टेशन में घुस कर ड्यूटी पर मौजूद कर्मी साथ दुर्व्यवहार किया व सरकारी मोबाइल छीन कर उसे ड्यूटी से बाहर भागा दिया.
वहीं, आठ जून को चोरौत बाज़ार बंद कराया गया व मौके पर पहुंचे कनीय अभियंता को बंधक बना कर उन्हें अपमानित किया. इस दौरान विद्युत आपूर्ति ठप होने से विभाग को तीन लाख 90 हजार की क्षति हुई. पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










