प्रखंड व नगर अध्यक्ष किये गये मनोनीत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2017 1:48 AM

विज्ञापन

शिवहर : ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन के जिला इकाई की बैठक जिला कार्यालय में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धीरज यादव ने किया. जिसमें संगठन का प्रखंड स्तर पर विस्तार किया गया. दो प्रखंड अध्यक्ष एवं एक नगर पंचायत अध्यक्ष को मनोनीत किया गया. मोनू पटेल को नगर पंचायत अध्यक्ष,प्रकाश कुमार को शिवहर प्रखंड […]

विज्ञापन

शिवहर : ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन के जिला इकाई की बैठक जिला कार्यालय में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धीरज यादव ने किया. जिसमें संगठन का प्रखंड स्तर पर विस्तार किया गया.

दो प्रखंड अध्यक्ष एवं एक नगर पंचायत अध्यक्ष को मनोनीत किया गया. मोनू पटेल को नगर पंचायत अध्यक्ष,प्रकाश कुमार को शिवहर प्रखंड अध्यक्ष एवं दीपक कुमार को तरियानी प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है, वही जिला प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यम राज ने बताया कि पिछले दिनों प्रदेश कमेटी ने शिवहर जिला कमेटी को भंग कर के नयी जिला कमेटी बनायी थी
और अब नयी जिला कमेटी सभी प्रखंडों एवं नगर पंचायत में कमेटी का गठन करवा रही है. उन्होंने नव मनोनीत अध्यक्षों को बधाई दी. वही नव मनोनीत अध्यक्षों को महासचिव कन्हैया यादव,जिला उपाध्यक्ष सुशांत यादव, जिला महासचिव कन्हैया तिवारी समेत दर्जनों छात्र नेता ने बधाई दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन