जेसीबी से हटाया अतिक्रमण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2017 1:48 AM

विज्ञापन

कार्रवाई . बघाड़ी गांव में प्रशासन ने खाली कराया रास्ता सुरसंड : प्रखंड के बघाड़ी गांव में मंगलवार को अतिक्रमित आम रास्ता की जमीन को पूरे लाव-लश्कर के साथ खाली कराने गये प्रशासन को लोगों के आक्रोश को देख वापस लौट जाना पड़ा. जेसीबी की मदद से बल पूर्वक अतिक्रमित रास्ता को खाली कराने के […]

विज्ञापन

कार्रवाई . बघाड़ी गांव में प्रशासन ने खाली कराया रास्ता

सुरसंड : प्रखंड के बघाड़ी गांव में मंगलवार को अतिक्रमित आम रास्ता की जमीन को पूरे लाव-लश्कर के साथ खाली कराने गये प्रशासन को लोगों के आक्रोश को देख वापस लौट जाना पड़ा.
जेसीबी की मदद से बल पूर्वक अतिक्रमित रास्ता को खाली कराने के दौरान इनरदेव मिश्र के दरवाजे की दीवार को तोड़ने के क्रम में वहां बंधी भैंस के उपर अगले हिस्सा का लिंटर गिर गया, जिसमें भैंस के दब जाने से वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. बाद में काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से भैंस की जान बचायी गयी. हालांकि भैंस को काफी चोटें आयी है. भैंस का इलाज कराया जा रहा है.
दो फीट के चलते टूट रहा पूरा मकान : मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घर गलत तरीका अपनाये जाने के कारण मात्र दो फिट जमीन खाली कराने में पूरा घर ही गिर गया, जिससे लोग आक्रोशित हो गये व प्रशासन को लौटना पड़ा.
इसी प्रकार अतिक्रमण कर लेने के आरोप में रामकिशोर ठाकुर के घर को भी जेसीबी से तोड़ने के दौरान पूरा मकान हिलने लगा, जिससे अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि कुछ लोग कह रहे थे कि घर बनाते समय लोग अगर सही जगह पर मकान बनाये होते तो यह दिन नहीं देखना पड़ता. बताया गया कि रास्ते के जमीन को अतिक्रमित कर लिये जाने की शिकायत पर एसडीओ ने बीडीओ अजीत कुमार व सीओ सुधांशु शेखर को बतौर दंडाधिकारी नियुक्त कर व जिले से महिला पुलिस समेत तीन सेक्शन फोर्स बुलवा कर अतिक्रमण खाली कराने के लिए भेजा. मौके पर थानाध्यक्ष अजय कुमार भी दल- बल के साथ मुस्तैद थे. यहां बता दें कि ग्रामीण सुनील कुमार ठाकुर ने अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को आवेदन देकर अतिक्रमित रास्ता की जमीन को खाली कराने की गुहार लगायी थी.
बताया था कि बालकेश्वर राउत, सकलदेव ठाकुर, रामकिशोर ठाकुर, मु बबन देवी, विनोद ठाकुर, नाथो राय, लक्ष्मी राउत, इनरदेव मिश्र, कमल साह, कुनकुन साह, कृष्णचंद्र ठाकुर व अशोक ठाकुर ने रास्ता की जमीन को अतिक्रमित कर घर बना लिये हैं. बाद में कार्रवाई के तहत सीओ श्री शेखर ने उक्त सभी आरोपी को नोटिस भेज कर 30 मई तक रास्ते की जमीन से अतिक्रमण हटाने को कहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन