ePaper

मिनटों में बनाएं इंस्टेंट प्याज की चटनी, ऋतु खेमका ने बताई रेसिपी 

Updated at : 07 Mar 2026 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
Instant Pyaz ki Chutney

इंस्टेंट प्याज की चटनी (इमेज - इंस्टाग्राम @thehealthyrasoi)

रोटी या चावल के साथ चटनी खाने के शौकीन हैं, तो एक बार आप ऋतु खेमका की बताई इंस्टेंट प्याज की चटनी घर पर बनाकर जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन

खाने का मजा सिर्फ स्वाद से नहीं, बल्कि खुशबू, रंग और छोटे-छोटे तड़कों से भी बढ़ता है. अगर आप अपने खाने को और भी ज्यादा मजेदार और चटपटा बनाना चाहते हैं, तो ये इंस्टेंट प्याज की चटनी आपके लिए है. इसे बनाना बेहद आसान है और आप इसे कांच के जार में स्टोर करके पूरे हफ्ते रख सकते हैं. चाहे रोटी, पराठा, चावल या सैंडविच हो ये चटनी हर डिश के स्वाद को बढ़ा देती हैं. इस इंस्टेंट प्याज की चटनी रेसिपी को ऋतु खेमका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @thehealthyrasoi पर शेयर किया है. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से इंस्टेंट प्याज की चटनी बनाने की विधि. 

इंस्टेंट प्याज की चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ 
  • लहसुन – 1 बड़ा बारीक कटा हुआ 
  • अदरक – 1 इंच टुकड़ा बारीक कटा/कूटा हुआ
  • हरे प्याज (स्प्रिंग अनियन) – 3–4
  • हरा धनिया – 1/4 कप 
  • तिल – 1 बड़ा चम्मच 
  • कुटी हुई मूंगफली – 2 बड़े चम्मच 
  • हल्दी पाउडर – ⅛ चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार
  • चीनी या गुड़ – 1 छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर – 2 बड़े चम्मच 
  • गरम तेल – 1/2 कप 
  • नींबू का रस – 1/2 

इंस्टेंट प्याज की चटनी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले एक बाउल में प्याज, लहसुन, अदरक, हरा प्याज, हरा धनिया, तिल, कुटी मूंगफली, हल्दी, नमक, चीनी/गुड़ और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. 
  • अब तेल को अच्छी तरह गर्म करें. गर्म हुए तेल को आप इस मिश्रण के ऊपर डालकर अच्छे से मिक्स करें. अंत में नींबू का रस डालकर फिर से मिला लें. इसे कांच के जार में भरकर फ्रिज में रखें. ये चटनी फ्रिज में रखने से एक हफ्ते तक चलती है. 
  • इसी तरह आप घर पर आसानी से इंस्टेंट प्याज की चटनी तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: आप भी करो ट्राई, शेफ कुणाल कपूर स्टाइल धनिया चटनी वाले आलू 

यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola