चोरौत प्रखंड के आठ वार्ड ओडीएफ घोषित

चोरौत : खुले में शौच से मुक्ति की दिशा मे जारी अभियान के तहत प्रखंड के भंटावारी, चोरौत उत्तरी व यदुपट्टी पंचायत को एक समारोह के तहत ओडीएफ घोषित किया गया. भंटावारी पंचायत के वार्ड 5, 8,13, 14, चोरौत उत्तरी के वार्ड 9 व यदुपट्टी पंचायत के वार्ड 16,17 व 18 को ओडीएफ घोषित किया […]
चोरौत : खुले में शौच से मुक्ति की दिशा मे जारी अभियान के तहत प्रखंड के भंटावारी, चोरौत उत्तरी व यदुपट्टी पंचायत को एक समारोह के तहत ओडीएफ घोषित किया गया. भंटावारी पंचायत के वार्ड 5, 8,13, 14, चोरौत उत्तरी के वार्ड 9 व यदुपट्टी पंचायत के वार्ड 16,17 व 18 को ओडीएफ घोषित किया गया. जिसके साथ ही चोरौत उत्तरी व यदुपट्टी पंचायत के सभी क्रमशः 13 व 18 वार्ड ओडीएफ घोषित हो गया. भंटावारी स्थित पंचायत भवन में मुखिया रामपुकार दास की अध्यक्षता में, यदुपट्टी स्थित मवि खोरिया में मुखिया रंजु देवी की अध्यक्षता व पंसस सतीश कुमार की मौजूदगी में समारोह का आयोजन किया गया.
इस दौरान वार्ड सदस्य क्रमश: इंदू देवी, विनय राय मनतोरिया देवी, सीताराम मुखिया, कौशल्या देवी, अमृती देवी, मंदोदरी देवी व उत्तीम लाल को माला पहना कर सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




