ePaper

पंजाब से अपहृत लड़की बिहार के शिवहर में बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार

Updated at : 07 Jun 2017 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
पंजाब से अपहृत लड़की बिहार के शिवहर में बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार

शिवहर : बिहारमेंशिवहर पुलिस के सहयोग से पंजाब पुलिस ने अपहृत लड़की को शिवहर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव से बरामद कर अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया है. लड़कीकीपहचान पंजाब के फतेहगढ जिले के थाना गोविंदगढ गांव कुम्भ की हजारा सिह की पुत्री 17 वर्षिया हरप्रीत कौर के तौर पर हुई है. जो 23 मार्च […]

विज्ञापन

शिवहर : बिहारमेंशिवहर पुलिस के सहयोग से पंजाब पुलिस ने अपहृत लड़की को शिवहर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव से बरामद कर अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया है. लड़कीकीपहचान पंजाब के फतेहगढ जिले के थाना गोविंदगढ गांव कुम्भ की हजारा सिह की पुत्री 17 वर्षिया हरप्रीत कौर के तौर पर हुई है. जो 23 मार्च 2017 को बिहार के शिवहर जिले के शाहपुर गांव निवासी चुल्हाई सहनी के 19 वर्षिय पुत्र ब्रजेश सहनी के साथ शादी करने शाहपुर आ गयी थी. जहां से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हरप्रीत कौर को बरामद कर अपहर्ता ब्रजेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया.

पंजाब पुलिस ने शिवहर में न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर पंजाब के लिए प्रस्थान कर गयी. जानकारी के अनुसार लड़की हरप्रीत कौर फिलहाल गर्भवती है. शाहपुर गांव के चुल्हाई सहनी के पुत्र ब्रजेश सहनी दिसंबर 2016 में मजदूरी करने पंजाब गया था. वहीं पर एक खेतिहर मजदूर हजारा सिह की पुत्री हरप्रीत कौर से उसे प्रेम हो गया. हरप्रीत कौर भी ब्रजेश सहनी के साथ मजदूरी करती थी. इसी दौरान दोनों का प्यार परवान चढा.

जिसके बाद दोनों भाग कर शिवहर आ गये और पुनौराधाम जानकी मंदिर में जाकर शादी रचा ली तथा अपने गांव शाहपुर आकर रहने लगी. हजारी सिंह ने अपनी पुत्री के अपहरण करने के मामले में गोविंदगढ थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी थी. जिसके बाद पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए आराेपित को गिरफ्तार कर लिया है.

बोकारो से अपहृत युवक बक्सर में बरामद

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन