ePaper

शिवहर: डीजे की तेज आवाज से बेहोश हुई किशोरी, इलाज नहीं मिलने से हुई मौत

Updated at : 05 Jun 2025 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

शिवहर: एक शादी समारोह में डीजे की तेज आवाज से 14 वर्षीय पिंकी कुमारी बेहोश हो गई. परिजन इलाज के लिए उसे लेकर आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि उस वक्त वहां डॉक्टर नहीं होने की वजह से बच्ची को सही समय पर इलाज नहीं मिल सका. परिवार वाले मामले की जांच की मांग कर रहे हैं.  

विज्ञापन

शिवहर: शिवहर जिले में शादी में बजते डीजे की तेज आवाज से 14 वर्षीय पिंकी कुमारी बेहोश होकर गिर गई. परिजन इलाज के लिए उसे लेकर आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई. घटना रात 12 बजे की है.

इलाज के अभाव में तोड़ा दम

परिजनों का आरोप है कि उस वक्त वहां डॉक्टर नहीं होने की वजह से बच्ची को सही समय पर इलाज नहीं मिल सका और उसने दम तोड़ दिया. नगर परिषद ने डॉक्टर के खिलाफ करवाई की मांग की और डीएम से सीसीटीवी फुटेज की जांच करने  की भी मांग की गई है. घटना शिवहर  शहर के वार्ड नंबर 5 की है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नगर सभापति ने की जांच की मांग

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया.  नगर सभापति भी मौके पर पहुंचे और अस्पताल की लापरवाही पर नाराजगी जताई. उन्होंने सिविल सर्जन और जिलाधिकारी से सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर व कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है.

(मानसी सिंह की रिपोर्ट)

इसे भी पढ़ें: Chhapra News: बाइक की हल्की टक्कर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, बीच सड़क हुई मौत

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन