ePaper

बिहारशरीफ में सात वर्षीय बच्ची को घर से अगवा कर किया दुराचार, फिर चाकू से गोदा

Updated at : 10 Jun 2022 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
बिहारशरीफ में सात वर्षीय बच्ची को घर से अगवा कर किया दुराचार, फिर चाकू से गोदा

बिहारशरीफ से एक दरिंदगी भरी खबर आयी है. बिहारशरीफ थाना क्षेत्र के एक गांव में बदमाशों ने घर में सोयी सात वर्षीय बच्ची को अगवा कर मकई के खेत में ले जाकर पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बच्ची के विरोध करने पर बदमाशों ने जान मारने की नीयत से चाकू से कई बार उसके शरीर पर वार कर दिया,

विज्ञापन

बिहारशरीफ/बिंद (नालंदा). बिहारशरीफ से एक दरिंदगी भरी खबर आयी है. बिहारशरीफ थाना क्षेत्र के एक गांव में बदमाशों ने घर में सोयी सात वर्षीय बच्ची को अगवा कर मकई के खेत में ले जाकर पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बच्ची के विरोध करने पर बदमाशों ने जान मारने की नीयत से चाकू से कई बार उसके शरीर पर वार कर दिया, जिससे बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जैसे-तैसे बच्ची ने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी. बच्ची बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गये. लहू लुहान बच्ची को लेकर परिजन अस्पताल की ओर भागे.

बच्ची पीएमसीएच के लिए रेफर

परिजन आनन-फानन में उसे बिहारशरीफ महिला थाना ले गये. वहां पर महिला थाना के पुलिस पदाधिकारी ने इलाज करने के लिए बच्ची को स्थानीय अस्पताल भेजा, जहां से चिकित्सकों ने मामला गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया. पीड़ित बच्ची की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

थाने में प्राथमिकी दर्ज

बताया जाता है कि जहां पर बच्ची सोयी हुई थी, उसी के बगल के कमरे में बच्ची की मां सोयी थी. लेकिन, उसे कुछ पता नहीं चला. बच्ची जब रोती-बिलखती घर पहुंची, तब परिजनों को इसके बारे में पता चला. इस मामले में बिंद थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि परिजनों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया है. इसमें एक को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. उन्होंने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. आरोपित उसी गांव का रहनेवाला है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन