ePaper

पटना में बैंक पीओ बता कर ली दूसरी शादी, जब शराब पीकर मारपीट करने लगा तो पत्नी ने करा दिया गिरफ्तार

Updated at : 22 Dec 2021 12:35 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में बैंक पीओ बता कर ली दूसरी शादी, जब शराब पीकर मारपीट करने लगा तो पत्नी ने करा दिया गिरफ्तार

Patna News: शराब के नशे में पति ने पत्नी के साथ बीच सड़क पर मारपीट की. पत्नी ने भी चालाकी से पति को अपने कदमकुआं स्थित मायके में ले गयी और पुलिस को फोन कर गिरफ्तार करा दिया.

विज्ञापन

पटना के कदमकुआं थाने के मछुआटोली में शराब के नशे में पति ने पत्नी के साथ बीच सड़क पर मारपीट की. पत्नी ने भी चालाकी से पति को अपने कदमकुआं स्थित मायके में ले गयी और पुलिस को फोन कर गिरफ्तार करा दिया. पति का नाम मनोज कुमार यादव है. यह मूल रूप से सहरसा का रहने वाला है लेकिन पटना में पटेल नगर में रहता है. खास बात यह है कि पुलिस ने जहां शराब के नशे में होने के कारण मनोज पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया तो पत्नी ने भी उस पर पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने व नशे में मारपीट व प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करा दिया.

महिला ने पटना पुलिस को जानकारी दी है कि उसकी शादी 2018 में हुई थी. उस समय उसने अपने आप को बैंक पीओ होने की जानकारी दी थी. इसके बाद वह उसके पटेल नगर आवास पर रहने लगी तो जानकारी मिली कि मनोज ने पहले से एक और शादी कर रखी है. महिला के अनुसार, जब वह गर्भवती हो गयी तो पति ने गर्भपात कराने को कहा. वह जब इसके लिए लिए तैयार नहीं हुई तो उसने मारपीट करनी शुरू कर दी.

जिसके कारण वह किसी तरह से पटेल नगर स्थित आवास से भागकर अपने घर पर पहुंची और एक साल से मायके में ही रह रही हैं. मनोज से तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. लेकिन यह हमेशा परेशान करता है और मायके आकर मारपीट करता है. पति जालसाजी के मामले में पीरबहोर थाने से जेल जा चुका है. उसने सोशल मीडिया पर उसकी फोटो लगा कर अश्लील कमेंट भी किया था. जिसके कारण उसकी काफी बदनामी हुई थी.

Also Read: Bihar News: बिक्रम के पूर्व सीओ के पास मिली आय से 84 प्रतिशत अधिक संपत्ति, पटना व रांची के ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में शराब पीने वाले और शराब पीने वालों के पास पहुंचाने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. बिहार में पूरी तरह से शराबबंदी लागू हो इसको लेकर प्रदेश के सभी जिलों में लगातार छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन