ePaper

बच्चे पढ़ेंगे, तभी ही आगे जाकर कुछ कर सकेंगे

Updated at : 19 Apr 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चे पढ़ेंगे, तभी ही आगे जाकर कुछ कर सकेंगे

Sasaram news. प्रखंड क्षेत्र की अलग-अलग पंचायतों में सात जगहों पर शनिवार को डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति टोलाें में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

विशेष विकास शिविर. एक युवक ने गांव की समस्याओं का लगाया अंबार, कहा मथुरी पंचायत के वार्ड तीन स्थित सामुदायिक भवन के पास आयोजित शिविर में आये 49 आवेदन सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं की अधिकारियों ने दी जानकारी फोटो-11- शिविर में जानकारी देते अधिकारी. प्रतिनिधि, डेहरी नगर प्रखंड क्षेत्र की अलग-अलग पंचायतों में सात जगहों पर शनिवार को डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति टोलाें में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. मथुरी पंचायत के वार्ड तीन स्थित सामुदायिक भवन के समीप आयोजित शिविर में जब कार्यक्रम समापन की ओर बढ़ रहा था, तो उसी समय गांव के सोनू पासवान नामक एक युवक ने अपनी बात रखने की इच्छा जाहिर की. इसके बाद हाथ में माइक थामी और देखते ही देखते मथुरी गांव की समस्याओं का अंबार लगा दिया. पहले तो उसने शिविर में बैठे अभिभावकों को अपने बच्चों को कम से कम स्नातक तक पढ़ाने की सलाह दी. कहा कि बच्चे पढ़ेंगे, तभी ही आगे जाकर कुछ कर सकेंगे. उन्होंने सरकार की तरफ से स्नातक पास सरकार से मिलने वाली राशि एवं स्टूडेंट कार्ड के बारे में जानकारी दी. इसके बाद उसने कहा कि उक्त पंचायत के वार्ड दो व तीन में नाली की स्थिति बहुत खराब है. बरसात के दिनों में घुटने भर पानी भर जाता है. नल जल योजना बंद है. नाली के कारण फसल बर्बाद हो रही है. नाली का पानी मेरे खेत में जाता है. अभी तक हमारे परिवार का पैक्स में नाम नहीं जुड़ा है, जबकि कितनी बार आवेदन दिया. कृषि विभाग द्वारा चल रही संबंधित योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है. उन्होंने उपस्थित बच्चों को पढ़ाई में मदद करने का आश्वासन दिया. हमारा ग्राम आदर्श ग्राम माथुरी बने. यही सपना है. उन्होंने कहा कि वार्ड दो-तीन में मुस्तफा अंसारी ,चौक ,अमरेंद्र पासवान के घर तक बिजली का ओपन तार है. जर्जर तार के कारण कभी भी दुर्घटना हो सकती है. लो वोल्टेज की समस्या रहती है .वहीं ग्रामीण रामबचन पासवान ने कहा कि रेलवे द्वारा बारकेडिंग किए जाने से गांव में घूम कर आना पड़ता है. शिविर में लगभग विभिन्न विभागों से जुड़े 49 आवेदन आये. इसमें बिजली बिल सुधार से संबंधित एक ,वास भूमि से 15, शौचालय से 12 ,जन्म प्रमाणपत्र से 10, उज्ज्वला योजना से संबंधित 11 आवेदन प्राप्त हुए. शिविर में विभिन्न विभागों से आए आए अधिकारियों ने सरकार की चल रही योजनाओं पर प्रकाश डाला हालांकि शिविर में स्वास्थ्य विभाग के कुर्मी हाफ्ते हाफ्ते अंतिम क्षण में पहुंचे. हालांकि एएनएम एवं सेविका पहले से मौजूद थी. शिविर में नोडल पदाधिकारी के रूप में मनरेगा के कनिय अभियंता नरेंद्र कुमार, विकास मित्र अनिल कुमार सुमन, पंचायत सचिव राजकुमार राय ,कार्यपालक सहायक प्रखंड पंचायती राज विभाग के गुलशन पांडे,कृषि विभाग से संजय कुमार ,किसान सलाहकार रीना श्री ,स्वास्थ्य विभाग से एएनएम चित्रलेखा कुमारी ,बीसीएम सुधीर कुमार ,स्वास्थ्य प्रशिक्षक संतोष कुमार राय ,पीएचडी के कनीय अभियंता आदित्य कुमार, सरपंच मोजिब अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन