बच्चों व शिक्षकों ने कश्मीर में मारे गये पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
बच्चों व शिक्षकों ने कश्मीर में मारे गये पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

Sasaram news. जम्मू कश्मीर के पहलगाम की बैसारन घाटी में विगत मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में हताहत हुए पर्यटकों को बुधवार को एबीआर फाउंडेशन स्कूल व एबीआर किड्स फाउंडेशन स्कूल के बच्चों व शिक्षकों ने दो मिनट मौन रख श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

फोटो-22-शीश नवा मृत पर्यटकों को श्रद्धांजलि देते बच्चे व अन्य. सासाराम ऑफिस. जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बैसारन घाटी में विगत मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में हताहत हुए पर्यटकों को बुधवार को एबीआर फाउंडेशन स्कूल व एबीआर किड्स फाउंडेशन स्कूल के बच्चों व शिक्षकों ने दो मिनट मौन रख श्रद्धांजलि दी. गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया. शिक्षक अनुपम कुमार ने वस्तुस्थिति को समझाते हुए अपनी सोच एवं मानसिकता को आतंकी सोच से खुद को बचाने की बात पर जोर दिया. स्कूल निदेशक डॉ पृथ्वीपाल सिंह ने शोक व चिंता व्यक्त किया. कहा कि यह एक बेहद ही शर्मनाक हादसा है, जो फिर से पुलवामा आतंकी हमले को याद दिला गया. उन्होंने पर्यटकों के परिजनों को हादसे से उबरने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. बच्चों को हरेक परिस्थिति में खुद को मजबूत एवं धैर्यवान बनने को प्रेरित किया. सकारात्मक भाव के साथ सभी के प्रति आदर एवं सम्मान का भाव रखने की बात कही. डॉ सिंह ने एक धर्मनिरपेक्ष राज्य में विकृत मानसिक सोच के साथ मतभेद कर कोई अंजाम देना गलत बताया. साथ ही भारत की गरिमा व संस्कृति को आतंकी सोच से अक्षुण्य रखने का आह्वान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन