नगर की सुरक्षा में तैनात होगी ''''''''तीसरी आंख'''''''', 14 प्रमुख स्थलों पर लगेंगे सीसीटीवी

Updated at : 28 Mar 2026 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
नगर की सुरक्षा में तैनात होगी ''''''''तीसरी आंख'''''''', 14 प्रमुख स्थलों पर लगेंगे सीसीटीवी

SASARAM NEWS.नगर पंचायत दिनारा की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए अब पूरे क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जायेगी. नगर प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से क्षेत्र के 14 संवेदनशील और प्रमुख स्थलों का चयन किया है.

विज्ञापन

सार्वजनिक सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया निर्णय, त्योहारों पर रहेगी पैनी नजर

दिनारा.

नगर पंचायत दिनारा की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए अब पूरे क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जायेगी. नगर प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से क्षेत्र के 14 संवेदनशील और प्रमुख स्थलों का चयन किया है. शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी अम्भोज नयनम ने बताया कि त्योहारों और सार्वजनिक सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा, मुहर्रम, ईद, छठ और रामनवमी जैसे पर्वों पर असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है. सीसीटीवी लगने से ऐसे उपद्रवियों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इससे नगर की कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को बड़ी मदद मिलेगी.

थाने में बनेगा कंट्रोल रूम

नगर पंचायत के कनीय अभियंता पप्पू कुमार चौधरी ने तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि कुल 14 कैमरे लगाये जायेंगे, जिनका मुख्य कंट्रोल रूम दिनारा थाना में स्थापित होगा. इसके जरिए पुलिस 24 घंटे गतिविधियों पर नजर रख सकेगी.

इन जगहों पर होगी निगरानी

धनसोई मोड़ और बाजार स्थित दुर्गा मंदिर.

बाजार रोड कब्रिस्तान और ब्लॉक गेट.

जमरोढ़ मोड़ और महावीर मंदिर सर्विस रोड.

नेशनल हाइवे हसरी डिहरा पुल और श्रीराम मंदिर.

वार्ड आठ (क्यामु टायर दुकान के पास) और राधा कृष्ण मंदिर.

बलदेव हाइस्कूल गेट और कुंड गांव स्थित मध्य विद्यालय.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन