रोहतास में सब्जी के भाव, सबके थाली हो रहे हैं लाल, जानिए फल और अनाज मंडी के दाम
फल मंडी की तस्वीर
जिले के विभिन्न मंडियों में आज खाद्य सामग्रियों के दामों में स्थिरता बनी हुई है. सब्जियों के दाम में स्थिरता देखी जा रही है.
Rohtas News: (सासाराम से पुनीत पांडेय) जिले के विभिन्न मंडियों में आज खाद्य सामग्रियों के दामों में स्थिरता बनी हुई है. सब्जियों के दाम में स्थिरता देखी जा रही है. लेकिन, इस बार गर्मी के मौसम में भी टमाटर के दाम में गिरावट देखी जा रही है. टमाटर प्रति 20 रुपए किलो बिक रहा है. लेकिन, हरी सब्जियों का दामों में किसी प्राकर का इजाफा नहीं हो रहा है. भिंडी 20 रुपए किलो, नेनुआ 20 रुपए किलो, करेली 25 रुपए किलो, लौकी 25 रुपए किलो.
फल मंडी और अनाज मंडी के दाम
फल मंडी में सेब 200 रुपये प्रति किलो, केला 60 रुपये प्रति दर्जन, संतरा 170 रुपये प्रति किलो और आम 60 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है. अनाज मंडी की बात करें तो कतरनी चावल 4100 रुपये प्रति क्विंटल, मंसूरी चावल 3250 रुपये प्रति क्विंटल, अरहर दाल 115 रुपये प्रति किलो, मसूर दाल 70 रुपये प्रति किलो, चना दाल 68 रुपये प्रति किलो, मूंग दाल 100 रुपये प्रति किलो और मोट दाल 75 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध है.
तेल के दामों में लगी आग
तेल के दामों में भी स्थिरता देखी गयी है. जहां सरसों तेल 160 से 200 रुपये प्रति किलो और रिफाइंड तेल 145 से 210 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा है. सब्जी मंडी में बांग्ला प्याज 900 रुपये प्रति क्विंटल, नासिक प्याज 600 रुपये प्रति क्विंटल, देवा आलू 650 से 700 रुपये प्रति क्विंटल और लहसुन 5000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है.व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार की स्थिति के अनुसार कीमतों में बदलाव संभव है.
Also Read: 800 मीटर दौड़ में रसूलपुर के लाल का जलवा, जिला प्रतियोगिता में अखिलेश कुमार ने मारी बाजी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए