ओवरब्रिज बना पार्किंग और बाजार, सासाराम-चौसा मार्ग पर भीषण जाम से लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
sasaram news

सासाराम-चौसा स्टेट हाईवे 17 पर नवनिर्मित ओवरब्रिज

Sasaram News: सासाराम-चौसा स्टेट हाईवे 17 पर बने नवनिर्मित ओवरब्रिज का पार्किंग और बाजार के रूप में उपयोग होने से क्षेत्र में गंभीर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है. ईंट-बालू और सब्जी-फल का कारोबार ब्रिज पर होने के कारण ट्रैफिक बाधित हो रहा है और लोगों को रोजाना घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है. सर्विस रोड पर अवैध बस स्टैंड भी स्थिति को और बिगाड़ रहा है.

विज्ञापन

Sasaram News (रमेश कुमार पाण्डेय): शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग 319 की जगह सासाराम-चौसा स्टेट हाईवे 17 पर नवनिर्मित ओवरब्रिज को पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. इससे हर दिन लोगों को घंटों सड़क जाम का सामना करना पड़ रहा है. शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण ब्रिज पर ही ईंट-बालू और सब्जी-फल का कारोबार हो रहा है. बताया जाता है कि सासाराम-चौसा पथ पर बने ओवरब्रिज पर पार्किंग होने के कारण ट्रैफिक हमेशा बाधित रहता है.

जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही

सासाराम या बक्सर की ओर आने-जाने वाले वाहन अधिकतर सर्विस रोड से होकर गुजरते हैं. इसके कारण महात्मा गांधी चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग 319 में गुजरने वाले वाहन जाम में फंस जाते हैं. सासाराम और बक्सर जाने वाली अधिकांश यात्री बसें ओवरब्रिज से न जाकर यात्रियों की लालच में सर्विस रोड से चौक पर अवैध रूप से बने बस स्टैंड में खड़ी होती हैं. इससे शहर में जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है. इस संबंध में पूछे जाने पर नगर ईओ ओमप्रकाश सिंह ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

Also Read: कैमूर का कृष्ण मुरारी परिवार हत्याकांड, शव के टुकड़े कर 15 KM तक फेंके अवशेष, रूह कंपा देगा खुलासा

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन