Sasaram News : दारोगा बताकर गहना की ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

Published by : PRABHANJAY KUMAR Updated At : 19 Sep 2025 9:46 PM

विज्ञापन

दुकान से ठग 70 हजार रुपये के गहने की ठगी कर फरार युवक को पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र के दारे खाप गांव से गिरफ्तार किया

विज्ञापन

अकोढ़ीगोला. दरिहट थाना क्षेत्र के ग्रामीण बैंक दरिहट के समीप एक दुकान से ठग 70 हजार रुपये के गहने की ठगी कर फरार युवक को पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र के दारे खाप गांव से गिरफ्तार किया. इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने दी. घटना 17 जुलाई की है. पीड़ित दुकानदार अर्जुन सेठ ने बताया कि पायल, बर्तन व ज्वेलर्स की दुकान में एक युवक बाइक से आया. अपना नाम मंटू कुमार दरिहट थाना में दारोगा बताया. उसने बताया कि आज शादी की साल गिरह है. सोने के दो सेट झुमके, दो पिस अंगूठी और एक पीस लॉकेट वजन कराया और कहा कि मेरी पत्नी दरिहट थाने में रहती है. उसे पसंद कराकर लेकर आता हूं. वह शाम तक नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर कॉल किया, तो उसने बताया कि सालगिरह के कार्यक्रम में लेट होगा. सुबह आकर दुकान पर मिलता हूं. मंगलवार को जब दुकान पर नहीं लौटा तो ठगी होने का शक हुआ. तब दरिहट व आयरकोठा थाो में जाकर पता किया तो मंटू कुमार नाम का कोई भी स्टाफ नहीं मिला. इसके बाद मंगलवार की देर शाम ठगी की प्राथमिकी दर्ज करायी. थानाध्यक्ष रंजन प्रियदर्शी ने बताया कि आरोपित को अधिकारी गिरफ्तार कर थाना ला रहे है. उन्होंने बताया कि आरोपित से दो सोने की अंगूठी, एक लॉकेट, एक का फूल आदि बरामद हो गया है. आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन