ePaper

Sasaram News : नारायण युवोत्सव संपन्न, विजेता व उपविजेता टीमें हुईं पुरस्कृत

Updated at : 11 Mar 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
Sasaram News : नारायण युवोत्सव संपन्न, विजेता व उपविजेता टीमें हुईं पुरस्कृत

Sasaram News : गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में हुआ आयोजन

विज्ञापन

सासाराम ऑफिस़ गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में विगत आठ मार्च से चल रहे नारायण युवोत्सव-2025 सोमवार की देर शाम संपन्न हो गया. इस अवसर पर विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया. जहां बास्केटबॉल के पुरुष वर्ग में नारायण मेडिकल कॉलेज की टीम विजेता व फार्मेसी कॉलेज उपविजेता रहा. वहीं, बास्केटबॉल के ही महिला वर्ग की प्रतिस्पर्धा में नारायण वर्ल्ड स्कूल प्रथम, जबकि प्रबंधन संस्थान की टीम द्वितीय स्थान पर रही. कबड्डी के पुरुष वर्ग में कृषि विज्ञान के छात्रों ने बाजी मारी व महिला वर्ग की प्रतियोगिता में प्रबंधन की टीम विजयी रही. वॉलीबॉल के पुरुष वर्ग में नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्र विजयी रहे व महिला वर्ग में प्रबंधन की छात्राओं ने बाजी मारी. फुटबॉल चैंपियन का खिताब नारायण मेडिकल कॉलेज के नाम रहा. इसी प्रकार पुरुष क्रिकेट में फार्मेसी के छात्रों ने बाजी मारी व महिला वर्ग के क्रिकेट में नारायण मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने जीत हासिल की. कैरम बोर्ड के पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में फार्मेसी के छात्र तो महिला वर्ग में नर्सिंग की छात्राएं विजयी रहीं. शतरंज में नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों का दबदबा रहा. इस प्रतियोगिता के महिला व पुरुष दोनों वर्ग के दोनों ही कप को अपने नाम किया. बैडमिंटन के एकल प्रतियोगिता में विधि संकाय के छात्र विजयी रहे, जबकि डबल में नारायण मेडिकल कॉलेज ने बाजी मारी. इसी प्रकार छात्राओं में सिंगल और डबल दोनों ही खिताब नारायण मेडिकल कॉलेज के नाम रहा. एथलेटिक्स में प्रबंधन की स्पृहा बदानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर की रेस, डिस्कस थ्रो व शॉट पुट तीनों में अपना झंडा गाड़ा. भाला फेंक के महिला वर्ग में सोनम पांडेय व पुरुष वर्ग में आशीष कुमार ने बाजी मारी. वहीं, विजेताओं को सम्मानित करते हुए उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में सभी संकाय के छात्रों द्वारा अनुशासित व खेल भावना से कार्यक्रम को संपादित किया जाना हम सबको गौरवान्वित कर रहा है. इसी प्रकार हमेशा आयोजन को सफल बनाने में छात्रों की भूमिका होनी चाहिए. कार्यक्रम के समन्वयक राजीव रंजन, खेल अधिकारी पंकज कुमार सिंह, सहायक खेल अधिकारी पूजा कुमारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. पुरस्कार वितरण समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह, कुलपति डॉ प्रो महेंद्र कुमार सिंह, सचिव गोविंद नारायण सिंह, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, शैक्षणिक निदेशक सुदीप कुमार सिंह, डॉ संगीता सिंह, डॉ मोनिका सिंह, निरुपमा सिंह आदि मौजूद रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

PANCHDEV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन