नो इंट्री का समय समाप्त होने की राह देखते रहे बालू लदे ट्रक के चालक

Updated at : 06 Mar 2025 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
नो इंट्री का समय समाप्त होने की राह देखते रहे बालू लदे ट्रक के चालक

Sasaram news. डालमियानगर थाना क्षेत्र में रतु बिगहा के समीप बुधवार को हुई दुर्घटना के बाद लोगों की मांग पर नो इंट्री सहित अन्य मांगों को पूरा करते हुए अनुमंडल प्रशासन ने अगले आदेश तक भारी वाहन पर नो इंट्री सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक लगा दी है.

विज्ञापन

डेहरी नगर. डालमियानगर थाना क्षेत्र में रतु बिगहा के समीप बुधवार को हुई दुर्घटना के बाद लोगों की मांग पर नो इंट्री सहित अन्य मांगों को पूरा करते हुए अनुमंडल प्रशासन ने अगले आदेश तक भारी वाहन पर नो इंट्री सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक लगा दी है. मथुरी पुल से एकता चौक तक साइनेज की व्यवस्था व मथुरी पुल से एकता चौक तक स्पीड ब्रेकर की व्यवस्था करने को लेकर कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग व मौनिया बिगहा से छाई रोड होकर मकराईन पेट्रोल पंप की दोनों निकासी पर हाइट गेज के निर्माण को लेकर अंचलाधिकारी को जिम्मेदारी दी गयी है. इसे लेकर कार्य चल रहा है. नो इंट्री लगने के बाद गुरुवार को छाई रोड में जहां-तहां बालू लदे ट्रक खड़े रहे. नो इंट्री के समय का समाप्त होने का ट्रक के चालक इंतजार करते रहे. नो इंट्री लगने से डालमियानगर के लोगों ने काफी सकुन महसूस किया है. इसके पहले लोगों का रहना मुश्किल हो गया था.

नो इंट्री के दौरान रहेगी इन वाहनों को छूट

एसडीएम ने पांच मार्च को जारी कर पत्र में कहा है कि डेहरी शहर व अकोढ़ीगोला बाजार के अंतर्गत यातायात के सुचारू प्रबंधन व जाम की समस्या को दूर करने के लिए सम्यक विचारोपरांत यातायात नियंत्रण के लिए अगले आदेश तक सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक सभी भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा. इस दौरान पैक्स खाद्यान्न, पीडीएस, दूध, ईंधन, डाक, राजमार्ग और अन्य आवश्यक वस्तुओं के परिचालन वाले स्थानों व राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिचालित वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा.

लोगों ने रखी थीं मांगें

दुर्घटना के बाद गुस्साये लोगों ने नो इंट्री लगाने, प्रेशर हॉर्न पर रोक लगाने, रतु बिगहा चौक के समीप साइनेज बोर्ड लगाने, छाई रोड से वाहन के आने जाने पर आपत्ति जताते हुए कई मांगें रखी थीं. वहीं, इस संबंध में एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि नो इंट्री सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक लगा दी गयी है. साइनेज बोर्ड, हाइट गेट, स्पीड ब्रेक बनाने को लेकर संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया. जल्द ही चिह्नित स्थानों पर लगाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन