रोहतास: तिलौथू में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किशोर को रौंदा, मौके पर मौत; डंपर की तलाश में पुलिस

Updated:
विज्ञापन
घटना के बाद जगदेव चौक पर लगी लोगों की भींड | Prabhat Khabar Network

घटना के बाद जगदेव चौक पर लगी लोगों की भींड

जगदेव चौक पर सड़क हादसे में एक बाइक सवार किशोर की जान चली गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक डंपर ने किशोर को कुचल दिया. पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

sasaram Road Accident: स्थानीय जगदेव चौक पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार किशोर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी.

डंपर की चपेट में आने की आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार डेहरी की ओर से रोहतास की तरफ जा रहा एक डंपर पल्सर बाइक सवार किशोर को रौंदते हुए निकल गया. हादसा इतना भीषण था कि किशोर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

फरार वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस दुर्घटना के बाद फरार हुए डंपर का पीछा कर रही है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक वाहन को पकड़ा नहीं जा सका था.

इसे भी पढ़े: बिहार के इन 24 जिलों में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की एडवाइजरी


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन