कभी स्टेज पर पड़े थे पत्थर, आज है भोजपुरी का 'पावर स्टार'- इस एक्टर ने 'Bhojpuri Bawaal' में किया खुलासा

पवन सिंह यादव दिखें भोजपुरी बवाल में, फोटो इंस्टाग्राम
भोजपुरी रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' का आगाज धमाकेदार लेकिन विवादित अंदाज में हुआ है. अनस्क्रिप्टेड होने का दावा करने वाले इस शो के पहले ही एपिसोड ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.
Bhojpuri Bawaal Pawan Yadav: भोजपुरी बवाल शो का प्रीमियर काफी धमाकेदार अंदाज में हुआ. इसमें भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों जैसे पावर स्टार पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को एक साथ एक ही स्टेज पर देख कर फैंस काफी एक्साइटेड हैं
यह रियलिटी शो बाकी शोज से अलग बताया जा रहा है, जहां दर्शकों को हर दिन भरपूर मनोरंजन और मसाला देखने को मिलेगा. शो का पहला एपिसोड ही काफी चर्चा में रहा और दर्शकों का अच्छा मनोरंजन करता नजर आया. हालांकि, पवन सिंह के गाली-गलौज वाले अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.
Pawan Singh Yadav Abuses a Lot: भर-भरकर गालियां देते नजर आए पवन सिंह
'भोजपुरी बवाल' के पहले एपिसोड में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे शांत और शालीन अंदाज में बात करते नजर आए. वहीं पवन सिंह कई मौकों पर गाली-गलौज करते दिखाई दिए. चाहे सिक्योरिटी गार्ड हो, उनकी टीम हो या फिर उनके भाई, वह लगभग हर किसी से इसी अंदाज में बात करते नजर आए, जिससे कई दर्शकों ने असहजता जताई. शो में पवन के इस अंदाज को उनके पावरफुल एटीट्यूड के रूप में दिखाया गया, लेकिन कुछ दर्शकों को यह पसंद नहीं आया.
Pawan Singh Was Hit By Stone: जब पवन सिंह को मारा गया था पत्थर
शो में पवन सिंह से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी दिखाया गया. एक इवेंट के दौरान दर्शकों में से किसी ने उन पर पत्थर फेंक दिया था. पत्थर उन्हें जोर से लगा, लेकिन वहां से जाने के बजाय वह स्टेज पर ही डटे रहे और उस शख्स को सामने आकर बात करने की चुनौती दी. एपिसोड में यह भी दिखाया गया कि कुछ दिनों बाद उन्हें उसी जगह फिर से एक कार्यक्रम के लिए जाना पड़ा। उस समय उनकी टीम काफी नर्वस थी.
Bhopuri Bawaal is Not Scripted: स्क्रिप्टेड नहीं है यह शो
अगर 'भोजपुरी बवाल' की बात करें, तो मेकर्स का दावा है कि यह पूरी तरह अनस्क्रिप्टेड रियलिटी शो है. उनका कहना है कि इसमें किसी तरह का बनावटी ड्रामा या जबरन मसाला नहीं जोड़ा गया है. शो में जो भी होगा, उसे दर्शकों के सामने वास्तविक रूप में पेश किया जाएगा.
">Bhojpuri Bawaal aa raha hai, bhaukaal machane! #BhojpuriBawaal streaming tonight on #JioHotstar at 9pm and on #Colorstv at 10:30pm.#BhojpuriBawaalOnJioHotstar pic.twitter.com/HwakbqKqQU
— JioHotstar (@JioHotstar) August 2, 2026
प्रोमो में निरहुआ और आम्रपाली यह कहते नजर आए थे कि उनका शो 'बिग बॉस' से भी बड़ा साबित होगा. इस शो में सभी हस्तियां बिना किसी एलिमिनेशन के अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से, संघर्ष और आपसी खट्टी-मीठी बातचीत दर्शकों के साथ शेयर करती नजर आएंगी.
When and Where To Watch: कब और कहां देख सकते हैं यह शो
'भोजपुरी बवाल' का प्रमियर रात 9 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर होगा, जबकि रात 10 बजे इसे कलर्स टीवी पर भी देखा जा सकेगा. खास बात यह है कि पहले इसी समय स्लॉट में सलमान खान का शो 'बिग बॉस' प्रसारित होता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










