रोहतास: सावन की पहली सोमवारी पर तिलौथू के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भोलेनाथ का हुआ जलाभिषेक

Updated:
विज्ञापन
तिलौथू के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ | Prabhat Khabar Network

तिलौथू के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं ने विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-शांति और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की. प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं और वातावरण भजन-कीर्तन से भक्तिमय रहा.

विज्ञापन

Rohtas Sawan Somwari: सावन की पहली सोमवारी पर सोमवार अहले सुबह से ही प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख, शांति और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की.

प्रमुख शिवालयों में सुबह से लगी श्रद्धालुओं की कतार

ठाकुरबारी मंदिर, जोड़ा मंदिर, शिवबाला तथा रामडीहरा स्टेशन स्थित अति प्राचीन शिवालय में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.

कई स्थानों पर हुआ रुद्राभिषेक

पूर्व में मनौती मांग चुके कई श्रद्धालुओं ने विभिन्न शिवालयों में रुद्राभिषेक भी कराया. मंदिर परिसरों में सुबह से ही भजन-कीर्तन का आयोजन चलता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

पूजा सामग्री की दुकानों पर भी रही भीड़

मंदिरों के बाहर बेलपत्र, धतूरा तथा अन्य पूजन सामग्री की बिक्री करने वाले दुकानदारों के यहां भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. पूरे दिन हर-हर महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में जुटे रहे.

इसे भी पढ़े: बिहार के इन 24 जिलों में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की एडवाइजरी


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन