रोहतास: अकोढ़ीगोला के धरहरा सूर्यमंदिर रोड पर सड़क बनी नाला, गंदे पानी से श्रद्धालु और ग्रामीण परेशान

Updated:
विज्ञापन
धरहरा सूर्यमंदिर रोड पर बहता नाली का पानी | Prabhat Khabar Network

धरहरा सूर्यमंदिर रोड पर बहता नाली का पानी

अकोढ़ीगोला प्रखंड के धरहरा गांव में सूर्यमंदिर रोड पर पिछले एक साल से नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. इससे स्थानीय ग्रामीणों, किसानों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हो रही है.

विज्ञापन

Rohtas drainage problem: अकोढ़ीगोला प्रखंड क्षेत्र के धरहरा गांव स्थित सूर्यमंदिर रोड पर करीब एक वर्ष से नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. लगभग 100 मीटर लंबी सड़क पूरी तरह जलजमाव और गंदगी की चपेट में है. इससे स्थानीय ग्रामीणों, किसानों और सूर्यमंदिर में पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

किसानों के विवाद से नहीं बन पा रही नाली

ग्रामीणों के अनुसार पहले सरकारी जमीन से कच्ची नाली गुजरती थी, लेकिन कुछ माह पहले उसे बंद कर दिए जाने के बाद 70 से 80 घरों का पानी सीधे सड़क पर बहने लगा. लोगों का आरोप है कि इसी वजह से सड़क पर जलजमाव की समस्या लगातार बनी हुई है.

श्रद्धालुओं और किसानों को हो रही दिक्कत

सावन माह में सूर्यमंदिर में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. सड़क पर गंदा पानी बहने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती है. वहीं खेतों तक पहुंचने में भी किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से बदबू और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है.

कई बार शिकायत के बाद भी नहीं निकला समाधान

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को कई माह पहले हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है.

बीडीओ ने दिया समाधान का आश्वासन

प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि रंजन ने बताया कि स्थल निरीक्षण किया गया है. सड़क और नाली निर्माण की योजना तैयार की गई है. उन्होंने कहा कि किसानों के बीच नाली की दिशा को लेकर विवाद होने के कारण कार्य में देरी हुई है. अब कुछ घरों का पानी गांधी आश्रम की ओर नई नाली बनाकर निकाला जाएगा, जबकि शेष पानी के लिए सूर्यमंदिर रोड के बीच से नाली निर्माण कराया जाएगा.

इसे भी पढ़े: बिहार के इन 24 जिलों में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की एडवाइजरी


विज्ञापन
Ashok Kumar

लेखक के बारे में

By Ashok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन