अब Google Pay से पूछें पैसों का पूरा हिसाब, नया AI फीचर करेगा मदद, जानें कैसे करें यूज

Updated:
विज्ञापन
Google Pay का 'Ask Google Pay' फीचर (Photo: blog.google)

Google Pay का 'Ask Google Pay' फीचर (Photo: blog.google)

Google Pay ने भारत में Ask Google Pay नाम का नया AI फीचर लॉन्च किया है. Gemini AI से लैस यह चैटबॉट आपकी UPI ट्रांजैक्शन का चेक करके खर्चों की जानकारी, जरूरी सुझाव और पैसों से जुड़े सवाल के आसान जवाब देता है.

विज्ञापन

Google अपने डिजिटल पेमेंट ऐप Google Pay में लगातार नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है. अब कंपनी ने भारत के यूजर्स के लिए Ask Google Pay नाम का एक नया AI फीचर लॉन्च किया है. ये ऐप यूज करने का तरीका पहले से कहीं ज्यादा आसान और स्मार्ट बना देगा. इस फीचर के साथ Google Pay में एक खास AI चैटबॉट मिलता है, जिससे आप अपनी पुरानी UPI ट्रांजैक्शन के बेस्ड पर सवाल पूछ सकते हैं और उनसे जुड़ी डिटेल्स तुरंत हासिल कर सकते हैं.

आइए डिटेल में जानते हैं कि Ask Google Pay क्या है, इसे अपने फोन में कैसे यूज करें और यह किन-किन कामों में आपकी मदद कर सकता है.

Ask Google Pay क्या है?

Ask Google Pay एक Gemini AI से लैस चैटबॉट है, जिसे सीधे आपके स्मार्टफोन के Google Pay ऐप में जोड़ा गया है. फिलहाल Google इस फीचर को धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए जारी कर रहा है. इस फीचर का मकसद Google Pay को बातचीत के जरिए यूज करने लायक बनाना है. उदाहरण के लिए, अगर आप पूछते हैं कि पिछले महीने मैंने सबसे ज्यादा पैसे कहां खर्च किए, तो Ask Google Pay आपके पुराने ट्रांजैक्शन की जांच करके जवाब देगा. 

इतना ही नहीं, यह खर्च का पूरा ब्योरा पाई चार्ट जैसी आसान इन्फोग्राफिक्स में दिखाएगा और खाने, शॉपिंग, ट्रैवल जैसी अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से ट्रांजैक्शन दिखाएगा. इसके अलावा AI आपके खर्चों को देखकर अपनी तरफ से जरूरी सुझाव और ऑब्जर्वेशन भी देगा.

अगर आपको चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest), SIP या क्रेडिट स्कोर जैसी वित्तीय बातें मुश्किल लगती हैं, तो यह चैटबॉट उन्हें बेहद आसान भाषा में समझा देता है. आप इससे पुराने और नए टैक्स रिजीम के बीच का फर्क भी समझ सकते हैं. यूजर्स को ज्यादा पर्सनलाइज्ड सलाह देने के लिए Ask Google Pay जरूरत पड़ने पर आपकी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री और क्रेडिट रिपोर्ट का भी यूज कर सकता है. खास बात यह है कि यह 10 भारतीय भाषाओं में आपकी बात समझ और जवाब दे सकता है.

Ask Google Pay को ऑन कैसे करें?

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Pay ऐप खोलें.
  • अब स्क्रीन के नीचे दाईं ओर दिख रहे You ऑप्शन पर टैप करें.
  • इसके बाद Settings > Privacy & Security > Data and Personalisation में जाएं.
  • यहां Personalisation within Google Pay के सामने दिए गए टॉगल को ऑन कर दें. इसके बाद आप Ask Google Pay फीचर का यूज कर सकेंगे.

Google Pay में Ask Google Pay फीचर का यूज कैसे करें?

  • सबसे पहले अपने फोन में Google Pay ऐप खोलें.
  • अब स्क्रीन के नीचे दिख रहे Money ऑप्शन पर टैप करें.
  • इसके बाद Ask About your finances सेक्शन में जाकर Ask a question पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने AI चैटबॉट की विंडो खुल जाएगी. इसमें आप अपनी बात लिखकर कोई भी सवाल पूछ सकते हैं. यह आपके खर्चों का हिसाब भी देखकर जानकारी दे सकता है.

ये भी पढ़ें: दोस्तों के साथ पार्टी या ट्रिप का खर्च बांटना हुआ आसान, Paytm का नया फीचर रखेगा पूरे ग्रुप का हिसाब


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola