अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के छह बदमाश गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :05 Mar 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन

सासाराम न्यूज : सदर एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार ने दी जानकारी
विज्ञापन
सासाराम न्यूज : सदर एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार ने दी जानकारी
सासाराम ग्रामीण.
नगर थाना की पुलिस व डीआइओ की टीम के संयुक्त अभियान में मंगलवार को गिरफ्तार सभी बाइक चोर अंतरराज्यीय गिरोह में भी शामिल हैं. ये बातें नगर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में सदर एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार ने कहीं. उन्होंने बताया कि गत मंगलवार को गिरफ्तार छह बाइक चोर विभिन्न प्रदेशों से चोरी की बाइक मंगाते व भेजते भी थे. क्योंकि, इस अभियान में छत्तीसगढ़ से चोरी गयी एक बुलेट बरामद हुई है. ये सभी गिरफ्तार चोर सासाराम नगर थाना क्षेत्र सहित छत्तीसगढ़ राज्य में विभिन्न कांडों में नामजद आरोपित हैं. उन्होंने बताया कि इन सभी चोरों की निशानदेही पर कार्रवाई जारी है. इस सफलता में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जायेगा. प्रेसवार्ता में नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय, एसआई पूजा कुमार, सोनू कुमार राय, रवि कुमार गुप्ता, अंगद कुमार आदि शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




