सासाराम मंदिर दर्शन गाइड : कब खुलेंगे और कब बंद होंगे पट ? देखें पूरी लिस्ट
SASARAM NEWS: सासाराम(डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट): श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सासाराम शहर के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने और बंद होने का समय जारी किया गया है . मंदिर प्रबंधन समितियों की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार श्रद्धालु निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना एवं दर्शन कर सकते हैं […]
SASARAM NEWS: सासाराम(डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट): श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सासाराम शहर के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने और बंद होने का समय जारी किया गया है . मंदिर प्रबंधन समितियों की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार श्रद्धालु निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना एवं दर्शन कर सकते हैं .
मां तारा चंडी धाम मंदिर
मंदिर का पट प्रतिदिन प्रातः 4:00 बजे खुलेगा. दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था रहेगी. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक किया जायेगा .
प्राचीन सोनवागढ़ शिव मंदिर बुढ़वा महादेव
मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक खुला रहेगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जायेगा .
महावीर मंदिर गौरक्षणी
मंदिर का पट प्रातः 4:15 बजे खुलेगा और दोपहर 12:00 बजे तक खुला रहेगा. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे .
सोमनाथ मंदिर
मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा और रात्रि 9:00 बजे बंद होगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जायेगा .
गायत्री मंदिर
मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा. दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक होगा . संध्या आरती शाम 6:30 बजे आयोजित की जाएगी तथा मंदिर का पट रात्रि 8:30 बजे बंद होगा.
बाबा तिलेश्वरनाथ मंदिर तकिया
मंदिर का पट प्रातः 4:30 बजे खुलेगा और रात्रि 8:30 बजे बंद होगा . प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक किया जाएगा.भजन-कीर्तन 6 से 8 बजे तक .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










