सासाराम मंडी : बरसात से पहले चावल के दामों में उछाल, सब्जी मंडी में लौटी नरमी

Published by : Vikash Kumar Updated At : 06 Jun 2026 6:15 AM

विज्ञापन

ठेले पर सब्जी बेचता दुकानदार.

SASARAM NEWS : जिले की विभिन्न मंडियों में शनिवार को खाद्य सामग्रियों के दामों में मिला-जुला रुख देखने को मिलेगा. जहां एक ओर बरसात शुरू होने से पहले अनाज मंडी में चावल की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है, वहीं दूसरी ओर मौसम में आए हल्के बदलाव के बाद सब्जी मंडी में नरमी आयी है.

विज्ञापन

SASARAM NEWS : सासाराम(पुनीत पांडेय): जिले की विभिन्न मंडियों में शनिवार को खाद्य सामग्रियों के दामों में मिला-जुला रुख देखने को मिलेगा. जहां एक ओर बरसात शुरू होने से पहले अनाज मंडी में चावल की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है, वहीं दूसरी ओर मौसम में आए हल्के बदलाव के बाद सब्जी मंडी में नरमी आयी है. हरी सब्जियों के दाम गिरने से आम उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है, जबकि फल और तेल के दामों में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है.अनाज मंडी से मिले आंकड़ों के अनुसार, आगामी मॉनसून को देखते हुए चावल की मांग बढ़ने से इसके दामों में उछाल आया है. बाजार में कतरनी चावल का भाव बढ़कर 4700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है, जबकि श्रीराम चावल 5600 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर बिक रहा है. हालांकि, दालों की कीमतों में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया है. बाजार में अरहर दाल 110 रुपये, मसूर व चना दाल 70 रुपये, मूंग दाल 105 रुपये और मोट दाल 75 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध है. सरसों तेल 160 से 200 रुपये और रिफाइंड तेल 145 से 210 रुपये प्रति किलो के बीच स्थिर बना हुआ है.गर्मी के तेवर थोड़े ढीले पड़ने के बाद सब्जी मंडी में आवक सुधरने से भिंडी, नेनुआ और करेला 20 रुपये प्रति किलो के भाव पर आ गये हैं. लौकी 15 रुपये किलो और बैंगन 30 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है. आलू और प्याज की बात करें तो देवा आलू 650 रुपये प्रति क्विंटल, नासिक प्याज 600 रुपये और बांग्ला प्याज 900 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर है. हालांकि, लहसुन के दामों में भारी तेजी है, जो गुणवत्ता के अनुसार 5000 रुपये से लेकर 10000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है.फल बाजार में इन दिनों आम और केले की मांग सबसे ज्यादा देखी जा रही है. मंडी में आम 50 रुपये प्रति किलो और केला 70 रुपये प्रति दर्जन के भाव पर बिक रहा है. इसके अलावा सेब 200 रुपये प्रति किलो, संतरा 170 रुपये प्रति किलो और लीची 140 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध है. स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बरसात की स्थिति और मंडियों में आमद के अनुसार कीमतों में और भी उतार-चढ़ाव संभव है.

फल मंडी

सेब-200रुपये किलो

केला – 70 रुपये दर्जन

लीची -140

आम – 50 रुपये किलो

अनाज मंडी

कतरनी चावल – 4700 रुपये क्विंटल

श्रीराम चावल -5600 रूपये क्विंटल

अरहर दाल – 110 रुपये किलो

मसूर दाल – 70 रुपये किलो

चना दाल – 70 रुपये किलो

मूंग दाल – 105 रुपये/किलो 

सरसों तेल – 160–200 रुपये किलो

रिफाइंड तेल – 145–210 रुपये किलो

सब्जी मंडी

आलू – 650 रुपये क्विंटल

भिंडी- 20 रुपये किलो

नेनुआ-20 रुपये किलो

लौकी-15 रुपये किलो

बैंगन –30 रुपये किलो

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन