सासाराम में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, सुहावना रहेगा मौसम
Published by : Vikash Kumar Updated At : 13 Jun 2026 6:10 AM
SASARAM NEWS : रोहतास जिले में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.
SASARAM NEWS : सासाराम(जितेंद्र कुमार पासवान): रोहतास जिले में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है.मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है. विशेषज्ञों ने किसानों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी है. वहीं खुले स्थानों पर कार्य करने वाले लोगों को दोपहर के समय सावधानी बरतने और गरज-चमक के दौरान पेड़ों अथवा बिजली के खंभों के नीचे शरण नहीं लेने की हिदायत दी गई है. मौसम में बदलाव के कारण सुबह और शाम के समय वातावरण अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है. हालांकि, बीच-बीच में उमस बनी रह सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










