बालू लदे ट्रक ने बच्चे को रौंदा, मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सासाराम न्यूज : गुस्साये लोगों ने नो इंट्री के लिए जाम की सड़क, ट्रक का तोड़ा शीशा
विज्ञापन
सासाराम न्यूज : गुस्साये लोगों ने नो इंट्री के लिए जाम की सड़क, ट्रक का तोड़ा शीशा
डेहरी.
डेहरी-डालमियानगर सड़क पर नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात 27 फरवरी 2025 को चुना भट्ठा मोड़ के समीप एक बालू लदे ट्रक ने मथुरी मुहल्ला निवासी 20 वर्षीय एजाज अहमद को रौंद दिया था, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी थी. उक्त घटना के ठीक सातवें दिन बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे उसी सड़क पर डालमियानगर थाना क्षेत्र के रतु बिगहा चौक के समीप तीन वर्षीय बालक को एक बालू लदे ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतक बालक अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के अंसार मुहल्ला निवासी कमालुद्दीन अंसारी का बेटा कासिब राजा बताया जाता है. वह अपने माता-पिता के साथ रितु बिगहा चौक के समीप एक निजी क्लीनिक में इलाज कराने आया था. इस घटना से गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर दिया. वे डालमियानगर क्षेत्र में बालू लदे वाहनों पर नो इंट्री लगाने, छाई रोड से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने, रतु बिगहा चौक पर स्पीड ब्रेकर का बोर्ड लगाने, प्रेशर हॉर्न पर रोक लगाने, गति सीमा तय करने आदि की मांग कर रहे थे. गुस्सायी भीड़ ने एक ट्रक का शीशा भी तोड़ डाला. सूचना पर पहुंचे एएसपी कोटा किरण कुमार, अवर निर्वाची पदाधिकारी सह मजिस्ट्रेट संतोष कुमार सिंह, प्रभारी सीओ संजय कुमार महतो, नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार, डालमियानगर थानाध्यक्ष खुशी राज ने भीड़ को समझाने की कोशिश की. लोग किसी बड़े अधिकारी से लिखित की मांग पर अड़े थे. एसडीएम के लिखित देने के बाद लोगों ने पोस्टमार्टम के लिए शव को उठाने दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया.क्या कहते हैं अफसर
इस संबंध में अवर निर्वाची पदाधिकारी सह मजिस्ट्रेट संतोष कुमार ने बताया कि सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे तक बालू लदे वाहनों के लिए नो इंट्री मथुरी पुल से एकता चौक तक साइनेज बोर्ड, मथुरी पुल से एकता चौक तक स्पीड ब्रेकर, मोहनिया बिगहा से छाई रोड होकर मकराइन पेट्रोल पंप के दोनों निकासी पर हाइट गेज का निर्माण करने का लिखित आदेश एसडीएम कार्यालय से प्राप्त हुआ है. ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










