ePaper

रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी… की रही गूंज

Updated at : 12 Apr 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी… की रही गूंज

Sasaram news. हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के काली स्थान स्थित एकादशमुखी हनुमान मंदिर से शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव को लेकर निकाली गयी शोभायात्रा

काली स्थान एकादश महावीर स्थान से कुराईच महावीर स्थान तक निकली शोभायात्राफोटो-31- हनुमान जयंती की शोभायात्रा में शामिल महर्षि अंजनेश व अन्य.

प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीणहनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के काली स्थान स्थित एकादशमुखी हनुमान मंदिर से शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. यह शोभायात्रा हनुमान जन्मोत्सव समिति की ओर से निकाली गयी, जो गाजे-बाजे के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इस दौरान जय श्रीराम का नारा गूंजता रहा. जय श्रीराम, हर-हर महादेव के जयकारे, रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी, श्री राम जी चले ना हनुमान के बिना सहित अन्य भजनों के बीच भक्त झूमते रहे. इधर शोभायात्रा से पूर्व समिति की ओर से एकादश हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना व प्रसाद वितरण किया गया. इसके बाद हनुमान ध्वज दिखाकर शोभायात्रा एकादश मुख हनुमान मंदिर से शुरू की गयी, जो कचहरी, सदर अनुमंडल कार्यालय, कचहरी-करगहर चौक, नगर निगम कार्यालय, समाहरणालय, मुख्य पोस्ट ऑफिस चौराहा होते हुए गौरक्षणी, दुर्गा मंदिर से कुराईच स्थित हनुमान मंदिर तक पहुंची. इस दौरान कचहरी के समीप हनुमान मंदिर, गौरक्षणी दुर्गा मंदिर के पास शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया. तो वहीं विभिन्न संगठनों द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह शरबत, मिठाई व पानी की स्टॉल लगाया गया था.वहीं अवसर पर शोभायात्रा में निकाली गयी भगवान श्री राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, पार्वती, शिव, लक्ष्मी पार्वती की झांकी दर्शनीय रही. शोभायात्रा में मुक्ति नारायण मिश्रा, डॉ. दिनेश शर्मा, मनोज कुमार सिन्हा, अश्विनी कुमार सिन्हा, विकास कुमार, मनोज कुमार, भानु प्रताप सिंह, कामेश्वर सिंह ,मिथलेश कुमार, कमलेश महतो, राम इकबाल सिंह, विनोत गुप्ता, सोनू सिन्हा, बबलू कुमार, बृज कुमार, जनार्दन प्रसाद, सुनील सिंह, अरुण कुमार, सिपु सिन्हा, दीपक कुमार ,आदित्य , सिपु सिन्हा, रतन श्रीवास्तव, प्रभा सिन्हा, श्रीनाथ सिन्हा, मीना सिन्हा, ओम चौरसिया आदि शामिल थे.

बॉक्स

हनुमान जयंती के अवसर पर हुआ भंडारे का आयोजन

नोखा. थाना क्षेत्र के हनुमान गढ़ी में स्थित पंचमुखीहनुमान मंदिर के कमेटी द्वारा हनुमान जी जयंती पर शनिवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया. कमेटी के द्वारा हर साल की भांति इस साल भी धूमधाम से हनुमान जयंती मनायी गयी. मंदिर को चारों तरफ से सजाया गया था. हनुमान की जयंती पर भक्तो ने सुबह से ही काफी पूजा करने के लिए भीड़ था. पंच मुखी हनुमान मंदिर कमेटी द्वारा भंडरा का कार्यक्रम किया गया था. प्रखंड के कोने कोने से आये श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ भंडरा में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किये. इस मौके परपूर्व नगर अध्यक्ष बृज बिहारी प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष संजय प्रसाद, उमेश प्रसाद, रौशन कुमार ऊर्फ बिटटू,मदन प्रसाद, बबलू प्रसाद, सुनील कुमार, अशोक कुमार प्रदीप कुमार, मंटु केशरी, सुखदेव प्रसाद शौंडिक, झुन्ना कुमार, अनिल हिंदू, सुनील कुमार, बिट्टु कुमार गुडु कुमार, विकास कुमार, विजय कुमार,अमित कुमार, मदन विश्वकर्मा अशेष मास्टर आदि सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन