सासाराम : जनता दरबार में सबसे अधिक रहे जमीन विवाद के मामले, डीएम ने सभी को निपटाने के लिए निर्देश

जनता की समस्या सुनते अधिकारी | Prabhat Khabar Network
सासाराम के डीआरडीए सभागार में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद सहित कई समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश.
Sasaram Janta Darbar : सासाराम कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और आम नागरिकों की समस्याओं को बारी-बारी से सुनकर उनके त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे.
जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों में सबसे अधिक मामले भूमि विवाद से संबंधित रहे. इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व, बिजली, पेयजल, सड़क, शिक्षा, आपूर्ति, अतिक्रमण, आवास योजना तथा अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं. जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है.
जनता दरबार के दौरान अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया. कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत बनाना तथा लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










