रोहतास : प्रसिद्ध शिक्षाविद स्व. चंद्रभूषण पाठक की 14वीं पुण्यतिथि मनायी गयी, सीनियर सिटीजन एसोसिएशन ने किया याद

Updated:
विज्ञापन
फोटो- पुण्यतिथि में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

फोटो- पुण्यतिथि में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन ने प्रसिद्ध शिक्षाविद स्व. चंद्रभूषण पाठक की 14वीं पुण्यतिथि मनाई. समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया. संगठन के माध्यम से बुजुर्गों की सेवा में उनकी सक्रिय भूमिका को भी सराहा गया.

विज्ञापन

नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के पूर्व संरक्षक व जिले के प्रसिद्ध शिक्षाविद, पूर्व प्रधानाचार्य स्व. चंद्रभूषण पाठक की 14वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. 

संबोधन में राष्ट्रीय महासचिव रामायण पांडेय एलौन ने कहा कि चंद्रभूषण पाठक शिक्षण कार्यों के अलावे आजीवन समाजसेवा में भी लगे रहे. समाज को शिक्षित करने में उनका अतुलनीय योगदान रहा है. इस संगठन के माध्यम से बुजुर्गों की सेवा में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही थी. उनकी कीर्ति हमें सदैव मार्गदर्शित करती रहेगी.

कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण स्वामी ने की. मौके पर सूर्यनाथ सिंह, रामायण चौबे, मुक्तिनारायण मिश्रा, भागीरथ कुमार, बद्रीनारायण सिंह, संतन सिंह, पूर्व प्राचार्य सुग्रीव प्रसाद सिंह, शिवपुजन शर्मा, भुवाली सिंह, विनोद सिंह, हकीम अनिसुज्जमान, बेनीमाधव सिंह, मुखदेव तिवारी, रामेश्वर सिंह, डी.डी.यादव, विमल पांडेय,चंदन कुमार आदि शामिल थे.


विज्ञापन
Punit Kr Pandey

लेखक के बारे में

By Punit Kr Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन