अकोढ़ीगोला में महिला अस्पताल कर्मी की बाइक से गिरकर मौत, चालक भागा

अकोढ़ीगोला पीएचसी में मृतक के परिजन | Prabhat Khabar Network
अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र में अज्ञात बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका केशव बिगहा के एक निजी अस्पताल में काम करती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अकोढ़ीगोला थाना अंतर्गत करकट पुर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात बाइक से गिरकर बांक निवासी स्व संजय सिंह 32 वर्षीय पत्नी रेखा देवी मौत हो गई. वह बाइक से सवार होकर गुरुवार की रात करीब नौ बजे घर लौट रही थी. वह केशव बिगहा गांव के समीप एक निजी अस्पताल में काम करती थी. वह अस्पताल से घर लौट रही थी. इसी दौरान यह घटना घटी.
घटना के बाद चालक बाइक लेकर फरार हो गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करकट पुर में ले गई. जहां डाक्टरों ने उसकी जांच कर मृत घोषित कर दिया.
थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि सूचना मिली कि पेट्रोल पंप के पास दुर्घटना में महिला की मौत हो गई. पुलिस बल मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. शव को कब्जे में लेकर सासाराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया.
उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि महिला केशव बिगहा में एक निजी अस्पताल में काम करती थी. रात में वह एक अज्ञात बाइक पर सवार होकर अपने घर बांक लौट रही थी. इसी दौरान बाइक से गिरने से उसे गंभीर चोटें आई और उसकी मौत हो गई. बाइक चालक मौके फरार हो गया. लेकिन वह किसके बाइक पर सवार होकर लौट रही थी, इसकी जानकारी नहीं मिल रही है. अभी तक परिजन भी इस मामले में आवेदन नहीं दिया है.
उन्होंने बताया कि शाम तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर करवाई की जायेगी. ज्ञात हो कि मृतक पति की दो वर्ष पूर्व में मौत हो चुकी है. उसके दो छोटे छोटे बच्चे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










