क्लास 9 से 12 के बच्चों के लिए होगी कंप्यूटर की पढ़ाई, सासाराम प्रखंड के सभी 25 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक में दी गई जानकारी

Updated:
विज्ञापन
 माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की हुई बैठक

सासाराम प्रखंड के सभी माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 1 अगस्त से कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए कंप्यूटर शिक्षा की शुरुआत की जाएगी. इसका उद्देश्य छात्रों को भविष्य के लिए स्वरोजगार हेतु तैयार करना है.

विज्ञापन

जिला शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा के नेतृत्व में शुक्रवार को बिहार शिक्षा परियोजना के कार्यालय में सासाराम प्रखंड के सभी 25 माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई. जिसमें कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार शिक्षा विभाग के द्वारा टेक पाठशाला एकेडिमिक सेशन 2026-27 का प्रारंभ किया जाएगा.

इसके अंतर्गत इन सभी विद्यालयों में एक अगस्त से वर्ग 9 से वर्ग 12 तक के सभी बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान सिखाया जाएगा. जिसका उद्देश्य है सभी बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान सीखना . कंप्यूटर का ज्ञान होने से सभी बच्चों को भविष्य में स्वरोजगार के प्रति भी सहायता मिलेगा.

बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीश कुमार उपाध्याय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जय कुमार सिंह, बीईपी प्रभात कुमार, हर्ष विजय वर्धन ,संत शिवानंद विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह, तकिया विद्यालय के प्रधानाध्यापक विरेन्द्र कुमार ,रामेश्वर गंज विद्यालय के प्रधानाध्यापक गजाली जी, गर्ल्स हाई स्कूल के शैलेंद्र कुमार, संजय मौर्य, सुषमा कुमारी ,संतोष कुमार, ओमप्रकाश सिंह, राजीव कुमार, ममता कुमारी,चंदन सिंह ,जयप्रकाश कुमार, नितीश कुमार ,देवेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
Punit Kr Pandey

लेखक के बारे में

By Punit Kr Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन