अर्शदीप सिंह ने थामा समरीन कौर का हाथ, कैमरा देखते ही शरमा गईं एक्ट्रेस; VIDEO वायरल

Updated:
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह और समरीन कौर (फोटो- सोशल मीडिया)

अर्शदीप सिंह और समरीन कौर (फोटो- सोशल मीडिया)

भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह और अभिनेत्री समरीन कौर का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दोनों को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया, जहां समरीन कैमरे को देखकर शरमा गईं. यह वीडियो उनके रिश्ते की पुष्टि के बाद सामने आया है.

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और अभिनेत्री समरीन कौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए रवाना होते हुए एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं. इस दौरान अर्शदीप, समरीन का हाथ थामे दिखाई देते हैं. कैमरों की नजर पड़ते ही समरीन मुस्कुराती और थोड़ी झेंपती हुई नजर आती हैं, जबकि अर्शदीप भी बिना कुछ कहे आगे बढ़ जाते हैं.

रिश्ते पर पहले ही लगा चुके हैं मुहर

यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब अर्शदीप सिंह पहले ही समरीन कौर के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर चुके हैं. 26 जुलाई को उन्होंने सोशल मीडिया पर समरीन के साथ तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते की पुष्टि की थी. इसके बाद से दोनों अक्सर चर्चा में बने हुए हैं और अब एयरपोर्ट का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.

फैंस दे रहे अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

वायरल वीडियो पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग समरीन के झेंपने वाले पल को लेकर भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है.

मैदान पर भी शानदार रहा है अर्शदीप का प्रदर्शन

ऑफ फील्ड अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आए अर्शदीप सिंह मैदान पर भी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. जुलाई 2026 तक उन्होंने भारत के लिए 91 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 135 विकेट, 18 वनडे में 30 विकेट और 96 आईपीएल मुकाबलों में 111 विकेट अपने नाम किए हैं. 2024 और 2026 टी20 विश्व कप जीत में भी उन्होंने भारतीय टीम के प्रमुख स्ट्राइक गेंदबाज के रूप में अहम भूमिका निभाई.

कौन हैं समरीन कौर?

समरीन कौर अभिनेत्री, मॉडल और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं. उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और फेमिना मिस इंडिया 2018 की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं. इसके बाद उन्होंने फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई. समरीन कौर बॉलीवुड फिल्म '83' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने ZEE5 की वेब सीरीज 'नेल पॉलिश' में भी काम किया है. पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और कई लोकप्रिय म्यूजिक वीडियोज में भी उनकी मौजूदगी रही है.

ये भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह ने इस अंदाज में किया प्यार का इजहार, समरीन कौर संग शेयर की रोमांटिक PHOTOS


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola