श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन पहले ही दिन 6 घंटे लेट, मुजफ्फरपुर जंक्शन पर कांवड़ियों का लंबा इंतजार

Updated:
विज्ञापन
देवघर स्पेशल ट्रेन: पहले ही दिन 6 घंटे लेट, भक्त परेशान

स्पेशल ट्रेन पहले ही दिन 6 घंटे लेट

देवघर के लिए शुरू हुई श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन अपने पहले ही सफर पर अव्यवस्था का शिकार हो गई. उद्घाटन के दिन ही ट्रेन 6 घंटे से अधिक लेट हो गई, जिससे मुजफ्फरपुर जंक्शन पर श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

Deoghar special train: श्रावणी मेला के पावन अवसर पर देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुरू की गई रक्सौल-देवघर स्पेशल ट्रेन पहले ही दिन अव्यवस्था की शिकार हो गई. शुक्रवार को अपने पहले सफर पर निकली यह ट्रेन निर्धारित समय से काफी पिछड़ गई. रक्सौल से खुलने से पहले ही ट्रेन को 3 घंटे 30 मिनट के लिए री-शेड्यूल किया गया, जिसके बाद रास्ते में भी यह लगातार लेट होती चली गई.

सुबह 4:35 की जगह 10:20 बजे पहुंची मुजफ्फरपुर

ट्रेन की लेट-लतीफी के कारण मुजफ्फरपुर जंक्शन पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस स्पेशल ट्रेन का मुजफ्फरपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 4:35 बजे था, लेकिन यह करीब 6 घंटे की देरी से सुबह 10:20 बजे स्टेशन पहुंची. सुबह-सुबह जंक्शन पहुंचे श्रद्धालुओं को लंबे समय तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा.

देरी के बावजूद भक्तों में दिखा जबरदस्त उत्साह

ट्रेन के घंटों लेट होने के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी. मुजफ्फरपुर जंक्शन से काफी संख्या में कांवड़िया और भक्त देवघर में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए इस ट्रेन से रवाना हुए. स्टेशन परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से गूंजता रहा.

30 अगस्त तक सप्ताह में 3 दिन चलेगी ट्रेन

पूर्व मध्य रेल के अनुसार, गाड़ी संख्या 05545/05546 रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, जमालपुर और भागलपुर के रास्ते चलाई जा रही है. रेलवे ने इस ट्रेन का परिचालन 31 जुलाई से 30 अगस्त तक तय किया है. यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी ताकि सावन के महीने में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और यात्रा को सुगम बनाया जा सके.


विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन