चालक दिवस पर कार्यक्रम: ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को दिए गए यातायात सुरक्षा के टिप्स

Author Kumar gaurav|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
ऑटो-ई-रिक्शा कर्मचारी संघ ने मनाया चालक दिवस, दिवंगत महामंत्रीको दी श्रद्धांजलि

ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को दिए गए यातायात सुरक्षा के टिप्स

मुजफ्फरपुर में ऑटो-ई-रिक्शा कर्मचारी संघ ने चालक दिवस मनाया। इस दौरान दिवंगत महामंत्री को श्रद्धांजलि दी गई और चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया।

विज्ञापन

Drivers Day celebrated: मुजफ्फरपुर के बैरिया गोलंबर चौक स्थित ऑटो और ई-रिक्शा कर्मचारी संघ के प्रधान कार्यालय में 'चालक दिवस' (ड्राइवर्स डे) का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर संघ के पूर्व महामंत्री स्व. मो. हारून की 18वीं पुण्यतिथि भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष ए.आर. अन्नु और महासचिव मो. इलियास 'इल्लू' ने की.

डीटीओ और बिहार मोटर फेडरेशन अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

समारोह का उद्घाटन बिहार मोटर फेडरेशन के अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह ने किया, जबकि जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) प्रियंका सिन्हा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं.

चालकों को मिले यातायात नियमों के टिप्स और सर्टिफिकेट

समारोह को संबोधित करते हुए डीटीओ प्रियंका सिन्हा ने सभी चालकों से यातायात नियमों का पूर्ण पालन करते हुए सुरक्षित परिचालन करने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान परिवहन विभाग के प्रतिनिधियों ने चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के तरीके सिखाए और प्रशिक्षण पूरा होने के बाद चालकों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया.

महिला चालकों की दिखी बड़ी भागीदारी

आयोजन में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के साथ-साथ महिला चालकों की सराहनीय उपस्थिति रही. संघ के बबलू पासवान, अजय कुमार, संजय राय, ध्रुप गुप्ता, कृष्ण मुरारी यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. वहीं महिला नेत्री निर्मला सिंह और कामनी शर्मा के साथ महिला चालक चांदनी देवी, मंजू देवी, रूरी खातून, पिंकी, सल्तानी और किरण देवी ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.


विज्ञापन
Kumar Gaurav

लेखक के बारे में

By Kumar Gaurav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन