इंद्रपुरी बराज पर 15926 क्यूसेक पानी उपलब्ध, धान की रोपनी का कार्य प्रगति पर

Updated:
विज्ञापन
इंद्रपुरी बराज पर पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध  बराज से पश्चिमी संयोजक नहर में छोडा़ जा रहा पानी | Prabhat Khabar Network

इंद्रपुरी बराज पर पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध बराज से पश्चिमी संयोजक नहर में छोडा़ जा रहा पानी | Prabhat Khabar Network

इंद्रपुरी बराज पर 15926 क्यूसेक पानी उपलब्ध है। नहरों में पर्याप्त जल आपूर्ति से धान की रोपनी का कार्य तेजी से चल रहा है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

इंद्रपुरी बराज पर शुक्रवार की दोपहर 12 बजे 15926 क्यूसेक पानी उपलब्ध रहा. यहां से सभी लिंक नहरों में पानी छोड़ा जा रहा है. सिंचाई सृजन जल संसाधन विभाग डेहरी के मुख्य अभियंता अजय कुमार सिंह ने बताया कि बराज पर पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है. यहां से किसानों की मांग के अनुरूप नहरों में जल उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है. कोई दिक्कत नही है. नहरों के अंत तक पानी उपलब्ध है. धान की रोपनी का कार्य प्रगति पर है.

बराज पर शुक्रवार की दोपहर 12 बजे 15926 क्यूसेक पानी उपलब्ध था. फिलहाल बराज पर पानी का लेवल 355 फीट दर्ज किया गया है. यहां से पश्चिमी संयोजक नहर में 7517 क्यूसेक, पश्चिमी सामानांतर संयोजक नहर में 3508 क्यूसेक व पूर्वी संयोजक नहर में 4258 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. बराज पर जलस्तर को मेंटेन रखते हुए कुल 69 गेटों में से एक गेट खोलकर सोन नदी के निचले हिस्से में 643 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है. वर्तमान रिहंद जलाशय से 4757 क्यूसेक व वाणसागर जलाशय से 5177 क्यूसेक पानी बराज को उपलब्ध हो रहा है.


विज्ञापन
Ravikant Pandey

लेखक के बारे में

By Ravikant Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन