PM Modi Bihar Visit: ऑपरेशन सिंदूर तरकश की एक तीर, पीएम मोदी बोले- 'वचन पूरा करके आया हूं…'

Published by : Preeti Dayal Updated At : 30 May 2025 12:30 PM

विज्ञापन

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिक्रमगंज पहुंचे जहां उन्होंने करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इसके साथ ही अपने भाषण के दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'पहलगाम अटैक के आतंकियों को बिहार की धरती से मिट्टी में मिलाने का वचन दिया था और आज वचन पूरा करके बिहार आया हूं.'

विज्ञापन

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के लिए बिहार दौरे पर आए हैं. कल उन्होंने पटनावासियों को बड़ी सौगात दी. तो वहीं आज वे सासाराम के बिक्रमगंज पहुंचे. जहां उन्होंने करोड़ों रुपये के परियोजनाओं का शिलान्यास किया. बिक्रमगंज से बिहार को 48500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसके बाद खुले मंच से पीएम मोदी ने बिहार की जनता को संबोधित किया. पीएम मोदी ने सबसे पहले बिहारवासियों को प्रणाम किया. इसके साथ ही बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ जुटने पर खास आभार जताया और खुशी भी जताई. उन्होंने कहा कि, आज उन्हें बिहार को विकास को नई गति देने का सौभाग्य मिला है.

ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र

अपने भाषण के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने सासाराम की जमकर तारीफ की. पीएम मोदी ने कहा कि, ‘सासाराम,जिसके नाम में ही राम है. श्रीराम की रीत है- प्राण जाए पर वचन ना जाए. इस रीति को हमने नीति बनाया और एक बार जो वचन ले लिया, उसे पूरा करके ही रहते हैं.’ ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया और कहा कि, ‘पिछले दिनों पहलगाम आतंकी हमले में निर्दोष नागरिक मारे गए. पहलगाम हमले के बाद मैं बिहार आया था. बिहार की धरती से हमने ऐलान किया था कि, आतंकियों के आकाओं को बिहार की धरती से मिट्टी में मिलाने का ऐलान किया था. उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा देने की बात कही थी. आज जब वापस बिहार आया हूं तो अपना वचन पूरा करने के बाद आया हूं.’

‘भारत की ताकत को पूरी दुनिया ने देखा’

पीएम मोदी ने सासाराम में मंच से गरजते हुए यह भी कहा कि, ‘यह नया भारत है और यह नए भारत की शक्ति है. जिन लोगों ने पाकिस्तान में बैठकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था. उनके ठिकानों को हमारी सेना ने खंडहर में बदल दिया. भारत की बेटियों के सिंदूर की शक्ति को पाकिस्तान और दुनिया ने भी देख लिया.’आगे पीएम मोदी ने यह भी कहा कि, ‘ऑपरेशन सिंदूर में भारत की ताकत दुश्मन ने देखी. यह तो हमारे तरकस का केवल एक ही तीर है.’ पीएम मोदी ने चेतावनी दी कि, ‘अभी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई थमी नहीं है. आतंक का फन अगर फिर उठेगा, तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचलने का काम करेगा.’

पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

बता दें कि, अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने बिहार में हो रही तमाम विकास कार्यों को गिनाया. साथ ही विपक्ष पर निशाना साधने से भी नहीं चूंक. पीएम मोदी ने कहा कि, ‘जिन लोगों ने बिहार को सबसे ज्यादा ठगा. उन्हें बिहार छोड़कर जाना पड़ा. आज वही लोग सत्ता पाने के लिए सामाजिक न्याय की बात बोल रहे हैं. दशकों तक गरीब, दलित, पिछड़ा आदिवासियों के पास शौचालय नहीं था और यहां तक कि बैंक में खाते नहीं थे. हमने बैंक खाते खुलवाए. शौचालय बनवाए.’ यह भी कहा कि, ‘सबसे ज्यादा पिछड़े वर्ग के ही लोग झोपड़ी में गुजारा करते थे. ऐसे करोड़ों लोग थे, जिसके सिर पर छत नहीं थे, तो क्या यही आरजेडी और कांग्रेस का न्याय था.’ इस तरह से देखा जाए तो, पीएममोदी ने जमकर आरजेडी और कांग्रेस पर भड़ास निकाला.

Also Read: PM Modi in Bihar: ओपन जीप में सवार होकर सभा में पहुंचे पीएम मोदी, बिहार को दी अरबों की सौगात

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन