सासाराम फोरलेन पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
घायल युवक

घायल युवक

रोहतास के धौड़ाढ़ थाना क्षेत्र में कोलकाता-दिल्ली फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. लेरुआ पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस फरार वाहन की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Sasaram Four Lane Accident : रोहतास जिले के धौड़ाढ़ थाना क्षेत्र स्थित कोलकाता-दिल्ली फोरलेन पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. लेरुआ पुल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद पुलिस और एनएचआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

Rohtas News : डिवाइडर पार करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार राहुल कुमार समेत दो युवक और सुगंधा कुमारी बाइक से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान फोरलेन पर डिवाइडर पार करते समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

Sasaram News : पुलिस और एनएचआई टीम ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और एनएचआई की टीम घटनास्थल पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया. गंभीर रूप से घायल एक युवक को सासाराम सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जबकि दूसरे युवक और महिला को बेहतर इलाज के लिए डेहरी के अस्पताल रेफर किया गया.

फरार वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

डायल 112 में तैनात एसआई पियूष नंदन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान कर मामले की जांच में जुटी है.


विज्ञापन
Pramod Kr Srivastav

लेखक के बारे में

By Pramod Kr Srivastav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन