रोहतास: इंटर्नशिप से मिलेगा करियर को नया मुकाम, कोचस कॉलेज में छात्रों को बताए गए सफलता के मंत्र

इंटर्नशिप कार्यशाला को संबोधित करते अतिथि व अन्य | Prabhat Khabar Network
रोहतास के कोचस स्थित चौधरी चरण सिंह इवनिंग कॉलेज में इंटर्नशिप पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया. छात्रों को इंटर्नशिप के महत्व, रोजगार के अवसरों और व्यावहारिक अनुभव के बारे में जानकारी दी गई.
Kochas Internship Workshop Rohtas : रोहतास के कोचस स्थित चौधरी चरण सिंह इवनिंग कॉलेज में मंगलवार को इंटर्नशिप विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सेमेस्टर-5 के छात्रों को इंटर्नशिप के महत्व, रोजगार के अवसर और व्यावहारिक अनुभव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई.
Rohtas News : इंटर्नशिप से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
कार्यशाला का आयोजन प्राचार्य शिवमुनी सिंह के नेतृत्व में किया गया. मुख्य अतिथि महाविद्यालय के सचिव नथुनी प्रसाद सिंह ने कहा कि इंटर्नशिप छात्रों को किसी कंपनी या संस्थान में काम कर वास्तविक कार्य अनुभव प्राप्त करने का अवसर देती है. इससे सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहार में लागू करने, पेशेवर कौशल विकसित करने और रोजगार के लिए तैयार होने में मदद मिलती है.
सवैतनिक और अवैतनिक इंटर्नशिप की दी जानकारी
उन्होंने बताया कि इंटर्नशिप दो प्रकार की होती है. सवैतनिक इंटर्नशिप में प्रशिक्षण के साथ कंपनी वजीफा या वेतन भी देती है, जबकि अवैतनिक इंटर्नशिप का मुख्य उद्देश्य सीखना, अनुभव प्राप्त करना और प्रोफेशनल नेटवर्क तैयार करना होता है.
कंपनी विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
कंपनी की ओर से पहुंचे रिपू सिन्हा और सुनीता कुमारी ने छात्रों को बताया कि इंटर्नशिप के दौरान किताबों में सीखी गई बातों को वास्तविक परियोजनाओं में लागू करने का अवसर मिलता है. साथ ही इंडस्ट्री के विशेषज्ञों से संपर्क बनता है, जो भविष्य में नौकरी पाने में मददगार साबित हो सकता है. कई कंपनियां बेहतर प्रदर्शन करने वाले इंटर्न्स को सीधे स्थायी नौकरी भी देती हैं.
छात्रों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा
कार्यक्रम में हरिमुनी सिंह, रामजी सिंह, विकास कुमार, मोहम्मद यूनिस, माधुरी कुमारी, स्मिता कुमारी सहित महाविद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










