सासाराम डायट में टीएआरएल आधारित चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मास्टर प्रशिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन : डायट फजलगंज में दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते पदाधिकारी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सासाराम के डायट फजलगंज में कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों की बुनियादी साक्षरता और गणितीय दक्षता को मजबूत करने के लिए चार दिवसीय टीएआरएल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।

विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), फजलगंज में कक्षा चार से आठ तक के बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को मजबूत बनाने के लिए सीखने के उचित स्तर पर शिक्षण (टीएआरएल) आधारित चार दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण मंगलवार को शुरू हुआ. प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंडों से चयनित प्रखंड स्तरीय मास्टर प्रशिक्षक (बीएलएमटी) शामिल हुए.

विज्ञापन

पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा जय कुमार एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना रजनीश कुमार उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उद्घाटन सत्र में पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा विभाग का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को उसके सीखने के स्तर के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर निपुण बनाना है.

सीखने के स्तर के अनुसार बच्चों का होगा आकलन

पदाधिकारियों ने कहा कि टीएआरएल पद्धति के माध्यम से बच्चों के वास्तविक सीखने के स्तर का आकलन किया जा सकता है. इसके बाद बच्चों को उनके सीखने के स्तर के अनुसार समूहों में रखकर आगे बढ़ाया जा सकता है. इससे बच्चों की बुनियादी पढ़ने-लिखने और गणितीय दक्षता को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

प्रखंड और विद्यालय स्तर तक पहुंचेगा प्रशिक्षण

पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण में शामिल प्रखंड स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों से यहां प्राप्त ज्ञान एवं कौशल को प्रखंड और विद्यालय स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया. प्रशिक्षण के माध्यम से मास्टर प्रशिक्षकों को टीएआरएल पद्धति से जुड़ी जानकारी और कौशल दिया जा रहा है.

टीएआरएल की अवधारणा और आकलन की जानकारी

राज्य प्रशिक्षक एवं जिला संसाधन व्यक्ति गजाला फातिमा ने टीएआरएल की अवधारणा, दक्षता आधारित आकलन, स्तरानुसार समूह निर्माण और गतिविधि आधारित शिक्षण की जानकारी दी. राज्य प्रशिक्षक मुन्ना प्रसाद ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रखंड स्तर पर दक्ष मास्टर प्रशिक्षक तैयार करना है.

शैक्षणिक और तकनीकी विषयों पर हुए सत्र

राज्य स्तरीय मास्टर प्रशिक्षक नंदिनी मिश्रा, मनी तिवारी, प्रथम संस्था के शिवाकांत एवं पीरामल फाउंडेशन के राघवेंद्र ने विभिन्न शैक्षणिक और तकनीकी विषयों पर सत्र आयोजित किए. इस मौके पर समग्र शिक्षा अभियान के गुणवत्ता समन्वयक प्रभात कुमार एवं हर्षवर्धन सहित अन्य शैक्षणिक कर्मी मौजूद रहे.

11 सितंबर तक चलेगा प्रशिक्षण

चार दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 सितंबर तक चलेगा. प्रशिक्षण के माध्यम से प्रखंड स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों को बच्चों के सीखने के स्तर के अनुसार शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है.

सासाराम के नासरीगंज में मलबे में दबे मिले दो बच्चें, बारिश में जर्जर खपरैल घर गिरा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन