सासाराम : नहर के चाट में मिली महिला की हुई पहचान, सूर्यपुरा की रहने वाली थी मृतका

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नटवार थाना क्षेत्र के पिपरी गांव के पास मिली महिला के शव की पहचान हो गई है। मृतका सूर्यपुरा की निवासी थी, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

नटवार थाना क्षेत्र के पिपरी गांव के पास नहर के चाट में मिली महिला के शव की पहचान हो गयी है. मृतका की पहचान सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गांव निवासी बिगन राम की पत्नी दुखी देवी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

पुत्र ने की मृत महिला की पहचान

नटवार थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि मृत महिला की पहचान उसके पुत्र ने की है. उन्होंने बताया कि महिला का मायका नटवार थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में है. वह अपने मायके जा रही थी. मृतका के पुत्र ने यह भी बताया कि उसकी मां की दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं थी.

परिजनों से आवेदन मिलने का इंतजार

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में मृतका के परिजनों की ओर से अभी किसी प्रकार का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

मंगलवार को बरामद हुआ था शव

बताते चलें कि मंगलवार की सुबह नटवार थाना क्षेत्र के पिपरी गांव के समीप नहर के चाट से एक अधेड़ महिला का शव बरामद हुआ था. शव मिलने के बाद महिला की पहचान की जा रही थी, जिसकी अब पहचान हो गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन