सासाराम : अकोढ़ीगोला में 51.4 लीटर देशी छबीली शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
जप्त शराब के साथ तस्कर व पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
अकोढ़ीगोला पुलिस ने छापेमारी कर 51.4 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर प्रेम नगर लख स्थित बक्सर लाइन नहर के किनारे से 51.4 लीटर देशी छबीली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. वहीं, पुलिस को देखकर दूसरा तस्कर बाइक से फरार हो गया.
शराब के साथ संजय कुमार गिरफ्तार
थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर प्रेम नगर लख निवासी श्रवण रजक का पुत्र संजय कुमार है. वहीं, पुलिस को देखकर बाइक से फरार होने वाले दूसरे तस्कर की पहचान मुसई टोला निवासी धर्मेंद्र राम के पुत्र शिवा उर्फ खोरा के रूप में हुई है.
तीन बैग में रखी थी 157 पीस शराब
पुलिस के अनुसार आरोपित 200 एमएल की 157 पीस देशी छबीली शराब तीन बैग में भरकर ठिकाने लगाने वाले थे. इसी दौरान पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा बाइक लेकर फरार हो गया.
फरार तस्कर की गिरफ्तारी का प्रयास
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को नामजद किया गया है. गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं, फरार दूसरे तस्कर की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है.
परिजन भी जा चुके हैं जेल
पुलिस के अनुसार फरार आरोपी शिवा उर्फ खोरा के भाई और मां अप्रैल माह में शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं.
सासाराम के नासरीगंज में मलबे में दबे मिले दो बच्चें, बारिश में जर्जर खपरैल घर गिरा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए