ePaper

PM Modi in Bihar: ओपन जीप में सवार होकर सभा में पहुंचे पीएम मोदी, बिहार को दी अरबों की सौगात

Updated at : 30 May 2025 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
PM Modi in Bihar

PM Modi in Bihar

PM Modi in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे के तहत आज रोहतास जिले के बिक्रमगंज में जनसभा कर रहे हैं. पीएम मोदी, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के साथ ओपन जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे.

विज्ञापन

PM Modi in Bihar: बिक्रमगंज. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की राजधानी पटना से रोहतास जिले के बिक्रमगंज पहुंच गए हैं. बिक्रमगंज में पीएम मोदी ओपन जीप पर सवार होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ मंच पर पहुंचे. सभास्थल पर भारी भीड़ जुटी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट बटन दबाकर बिहार को 48500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी. इसमें कई हाइवे, रेलवे और बिजली की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिहार में पहली जनसभा

भारतीय सेना के आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की बिहार में यह पहली जनसभा है. ऑपरेशन के सफल होने के बाद पीएम का यहां भव्य स्वागत किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओपन जीप से उतरकर मंच पर पहुंच गए हैं. मंच पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत बीजेपी एवं एनडीए के कई नेता मौजूद हैं. बिक्रमगंज रैली में मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मधुबनी चित्रकला से बनाई गई शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया.

नीतीश ने मोदी का आभार जताया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सड़क और रेल परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे. साथ ही बिजली की चार परियोजनाओं का शिलान्यास करनेजा रहे हैं. इन योजनाओं सेबिहार को काफी फायदा होगा. इसके लिए पीएम मोदी का अभिनंदन करते हैं. सीएम नीतीश कुमार ने बिक्रमगंज रैली के मंच से केंद्र सरकार के देश भर में जाति जनगणना कराने के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया. सीएम ने कहा कि यह बहुत बड़ी बात हो गई है. पहले भी हम लोग ही मांग करते थे. दूसरी पार्टी के लोग अंड-बंड बात कर रहे हैं. एक-एक चीज याद रखिएगा.पीएम मोदी ने कितना बड़ा काम किया है. बिहार को इससे बहुत फायदा हो रहा है. पीएम को नमन करिए.

बोरा भर कर बिहार को मिलता रहा पैसा

इससे पूर्व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपनेसंबोधन में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी नालंदा, भागलपुर और अन्य जगहों पर आ चुके हैं. इस दौरान उन्होंने बिहार को कई विकास योजनाओं की सौगात दी. आज रोहतास से वे 50 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी 50वीं बार बिहार आए हैं. इससे झलकता है कि बिहार के लिए प्यार उनके दिल में है. जब भी दिल्ली जाते हैं तो मोदी सरकार बिहार को बोरा भरकर पैसा देने का काम कर रही है.

जनसभा में उमड़ी भीड़

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव सेपहलेउनका लगातार बिहार दौरा हो रहा है. बिक्रमगंज रैली से पीएम मोदी शाहाबाद क्षेत्र की 22 विधानसभा सीटों को साध रहे हैं. बिक्रमगंज मेंपीएम की रैली में इन जिलों से बड़ी संख्या में लोगों को लाया गया है.

Also Read: Bihar Land: बिहार में रिजर्व फैसले का चल रहा खेला, सुनवाई खत्म कर मामला लटका रहे DCLR

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन